..................... chitrangada Singh might be join Sara Ali Khan and Vikrant Massey in Gaslight directed by bhoot police director pavan kriplani | सारा अली खान और विक्रांत मैसी की फिल्म गैसलाइट में इस एक्ट्रेस की एंट्री, पढ़िए डिटेल! - Hindi Filmibeat

सारा अली खान और विक्रांत मैसी की फिल्म गैसलाइट में इस एक्ट्रेस की एंट्री, पढ़िए डिटेल!

भूत पुलिस के डायरेक्टर पवन कृपलानी जल्द ही नई फ़िल्म लेकर आने वाले हैं। उनकी अपकमिंग फ़िल्म में सारा अली खान और विक्रांत मैसी नज़र आएंगे। इस फ़िल्म के निर्माता रमेश तौरानी हैं। रमेश तौरानी ने ख़ुद कुछ दिनों पहले कंफर्म किया था कि वे जल्द ही सारा अली खान और विक्रांत मैसी के साथ एक फ़िल्म करने वाले हैं।

इस फ़िल्म का नाम गैसलाइट होगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि इस फ़िल्म में एक सीनियर एक्ट्रेसेस महत्वपूर्ण रोल में नज़र आ सकती हैं। अब ख़बर सामने आ रही हैं कि चित्रांगदा सिंह इस फ़िल्म में सारा अली खान और विक्रांत मैसी के साथ नज़र आ सकती हैं।

chitrangada Singh

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की माने तो पवन कृपलानी के डायरेक्शन में बनने वाली फ़िल्म गैसलाइट में चित्रांगदा सिंह महत्वपूर्ण भूमिका में नज़र आएँगे। फ़िल्म में चित्रांगदा सिंह, सारा अली खान और विक्रांत मैसी के समांतर लीड रोल में होंगी। हालांकि, उनके रोल को लेकर यह कहा जा रहा है कि यह भूमिका पारंपरिक समांतर लीड रोल के काफ़ी अलग होगा।

अपकमिंग फ़िल्म गैसलाइट में चित्रांगदा सिंह के रोल के बारे में फ़िलहाल ज़्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन माना जा रहा है कि सारा अली खान और विक्रांत मैसी इस फ़िल्म में रोमांटिक लीड रोल में नज़र आएंगे। दिलचस्प है कि पवन कृपलानी की गैसलाइट पहली फ़िल्म है जो कि हॉरर थ्रिलर जॉनरे से अलग होगी। माना जा रहा है कि इस फ़िल्म पर अगले महीने से काम शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही फ़िल्म से जुड़ी कई बातों और कलाकारों के नाम से जल्द ही पर्दा उठेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X