चित्रांगदा को पता है कब करना है इंकार
इंकार फिल्म में अर्जुन रामपाल और चित्रांगदा सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह फिल्म ऑफिस में कर्मचारियों के साथ होने वाले यौन उत्पीड़न पर आधारित है। इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह और अर्जुन रामपाल के बीच कई इंटिमेट सीन्स फिल्माए गये हैं और कहा जा रहा है कि ये बोल्ड दृष्य इतने ज्यादा उत्तेजक हैं कि खुद फिल्म के निर्देशक भी इसे देखने के बाद हैरान रह गये। इन दृष्यों के बारे में बताते हुए चित्रांगदा सिंह ने कहा "बोल्ड दृष्यों की शूटिंग में जब तक मैं सह कलाकार और निर्देशक के साथ सहज महसूस करती हूं तब तक ही काम करती हूं। मेरी सीमाएं हैं और मैं ना कहना जानती हूं।"
फिल्मों में आइटम सांग करने को लेकर चित्रांगदा सिंह ने कहा कि वो आइटम सांग करने में काफी सहज हैं। उन्हें आइटम सांग करने से कोई परहेज नहीं है और वो हमेशा अच्छी फिल्मों में आइटम सांग करती रहेंगी। इंकार फिल्म के हीरो अर्जुन रामपाल के बारे में उनका कहना है कि अर्जुन रामपाल ने इस फिल्म में अभी तक का सबसे बेहतरीन काम किया है। चित्रांगदा सिंह ने ये भी बताया कि वो अपनी असल जिंदगी में भी यौन उत्पीड़न का शिकार हुई हैं।


Click it and Unblock the Notifications
