काफिरनामा के लिए माधुरी से प्रेरणा लीः चित्रांगदा
चित्रांगदा सिंह ने फिल्मकार शिरीष कुंदर की फिल्म जोकर में एक आयटम डांस किया है। वह कहती हैं कि इसके लिए उन्होंने माधुरी दीक्षित के सैलाब फिल्म के हमको आजकल है....गीत को देख कर ही प्रेरणा ली।
चित्रांगदा इस गाने को आयटम गीत नहीं कहती। ये एक डांस है जिसे मैंने फिल्म के लिए किया है। यह काफिरनामा गीत है। यह देखने में 80 के दशक के गीत जैसा लगेगा। यह थोड़ा बहुत सैलाब के माधुरी के गीत जैसा है। मैंने माधुरी के इसी गीत से इसके लिए प्रेरणा ली।
इसमें लावणी का पुट है। यह अलग ही गीत है। फिल्म देसी बॉयज में काम कर चुकी चित्रांगदा इन दिनों वह जॉन अब्राहम के साथ आई, मी और मैं में काम कर रही हैं। साथ ही सुधीर मिश्रा की एक अनाम फिल्म में अर्जुन रामपाल के साथ काम कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications