..................... Chitrangada Singh is now learning Kathak, बोल्‍ड अवतार छोड़ कथक सीख रहीं चित्रांगदा सिंह - Hindi Filmibeat

बोल्‍ड अवतार छोड़ कथक सीख रहीं चित्रांगदा सिंह

By Ajay Mohan

मुंबई। चारों तरफ 'जय महाराष्‍ट्र' के लॉन्चिंग ईवेंट में चित्रांगदा सिंह के बोल्‍ड अवतार की चर्चा हो रही है, लेकिन इस अवतार के साथ-साथ उन्‍होंने एक देसी अवतार भी धरा है, जिसमें वो क्‍लासिकल नृत्‍यों में से एक कथक सीख रही हैं।

चित्रांगदा को आपने हाल ही में आई मी और मैं फिल्‍म में देखा था, जिसमें उन्‍होंन जॉन अब्राहम और प्राची देसाई के साथ बेहतरीन अभिनय किया। उनकी अगली फिल्‍म उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रहने वाले दो प्रेमियों की कहानी होगी। इस फिल्‍म में लखनवी टच देने के लिये चित्रांगदा इस समय कथक सीखने के साथ-साथ अपनी हिन्‍दी में सुधार कर रही हैं।

यही नहीं लखनवी हिन्‍दी में उर्दू का खासा समावेश होता है, लिहाजा चित्रांगदा उर्दू के अलफाज़ों पर भी कमांड हासिल कर रही हैं। अपनी अगली फिल्‍म के लिये बाकायदा चित्रांगदा ने एक वर्कशॉप में हिस्‍सा लिया है, जिसमें उन्‍हें लखनवी टच दिया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X