महिला उत्पीड़न की दर्दनाक दास्तां है इंकार: चित्रांगदा सिंह

चित्रांगदा ने बताया कि मेरा पूरा ध्यान इंकार पर लगा हुआ है। सुधीर की अन्य फिल्मों की तरह इसकी भी पटकथा शानदार है। यौन उत्पीड़न मामले के बीच इसमें एक प्रेम कहानी पिरोई गई है। मैं इसको लेकर काफी उत्साहित हूं।
हजारों ख्वाहिशें ऐसी जैसी गंभीर फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बाद मशहूर हुई चित्रांगदा की हाल ही में पहली व्यवसायिक फिल्म देसी ब्वॉयज आई थी। रोल छोटा था लेकिन दीपिका पादुकोण पर भारी था। फिल्म में दूसरी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण थीं।
सुधीर मिश्रा के संबंधो को लेकर चर्चा में रहने वाली चित्रांगदा को देखकर कोई कह नहीं सकता है वो एक बेटे की मां है। सुधीर मिश्रा के बारे में पूछे जाने पर चित्रांगदा सिंह ने कहा मेरा और उनका रिश्ता गुरू और शिष्या का है, जो लोग इस रिश्ते पर शक करते हैं उनका दिमाग पूरी तरह से खराब है।


Click it and Unblock the Notifications