पूनम वो लड़की नहीं, जिन्हें मैं फॉलो करूं: चित्रांगदा
हजारों ख्वाहिशें ऐसी, ये साली जिंदगी और देसी ब्वॉयज जैसी फिल्मों से पॉपुलर हुई चित्रांगदा सिंह आजकल पूनम पांडे के साथ चल रही ट्विटर की लड़ाई को लेकर काफी चर्चा में आ चुकी हैं। जी हां पहले चित्रांगदा ने ट्विटर पर पूनम के बारे में लिखा था कि वह तो कब्बडी जैसे मैच के लिए भी वह कपड़े उतारने को तैयार हो जाएंगी।
फिर इसके बाद क्या था गुस्से में आकर पूनम ने भी इस एक्ट्रेस को काफी भला बुरा कहा। लेकिन अब इनकी लड़ाई में एक नया ही मोड़ा आ गया है। एक्ट्रेस चित्रांगदा का कहना है कि उनका ट्विटर पर कोई अकाउंट है ही नहीं। उन्हें तो यह भी नहीं मालूम कि यह गंदा काम कौन कर रहा है।
लेकिन आपको एक और अपडेट बता दें कि इसी ट्विटर अकाउंट पर उनकी बिकनी में तस्वीर भी अपलोड की गई है। इस बात को लेकर अब चित्रांगदा काफी परेशान हो गईं है। उनका पूनम के बारे में कहना है कि पूनम के बारे में वो मीडिया से ही जानती हैं। और पूनम वो लड़की नहीं हैं जिन्हें वो फॉलो करें, मुझे इससे कोई फर्क भी नहीं पड़ता कि पूनम कौन है और क्या करती है।


Click it and Unblock the Notifications