ना सुधीर ना जॉन चित्रांगदा के लिए सिर्फ रंधावा!
चित्रांगदा सिंह ने हाल ही में अपने और ज्योति रंधावा के बीच तलाक की खबरों का खंडन किया है औऱ साथ ही ये भी कहा है कि उनके और ज्योति रंधावा के बीच किसी भी तरह की कोई अनबन नहीं है। चित्रांगदा सिंह ने ये भी कहा है कि मीडिया ने बिना मुझसे किसी भी बात की पुष्टि किये सिर्फ मेरे और रांधवा के बीच तलाक की खबरें उड़ा दीं लेकिन ऐसा तो कुछ था ही नहीं। चित्रांगदा सिंह और रंधावा के बीच तलाक की खबरें तब सुर्खियों में आईं जब दोनों को कुछ ही दिनों पहले ही चित्रांगदा सिंह और उनके पति ज्योति रांधवा को गुड़गांव के एक कोर्ट के बाहर देखा गया।
चित्रांगदा सिंह और ज्योति रंधावा के रिश्ते में दरार की खबरें पिछले कई महीनों से आ रही थीं। साल 2001 में शादी के बाद से कुछ समय तक तो चित्रांगदा सिंह और ज्योति रंधावा के बीच काफी प्यार रहा लेकिन उसके बाद पिछले कुछ सालों से दोनों के रिश्तो में समय समय पर खटास आने की खबरें भी आऩे लगी थीं। कभी कहा जाता था कि निर्देसक सुधीर चित्रांगदा को पसंद करते हैं और साथ ही इंडस्ट्री में खुद की पहचान बनाने और काम पाने के लिए चित्रांगदा भी सुधीर मिश्रा के काफी करीब आने लगी हैं।

सुधीर मिश्रा के अलावा जॉन अब्राहम के साथ ही चित्रांगदा के अफेयर की खबरें काफी समय तक सुर्खियों मे रही थी। फिल्म देसी ब्वायज के दौरान ही जॉन अब्राहम और चित्रांगदा सिंह एक दूसरे के काफी करीब आ गये थे। उसके बाद पिछले ही साल दोनों की फिल्म इँकार भी रिलीज हुई और इस फिल्म को भी लोगों ने काफी पसंद किया था। फिर एक बार फिर से चित्रांगदा के तलाक की खबरें मीडिया में जोर शोर से आने लगीं लेकिन चित्रांगदा का कहना है कि ऐसा कुछ भी नहीं है और वो अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश हैं।


Click it and Unblock the Notifications











