तलाक की बात सुन हैरान हैं चित्रांगदा!

बॉलीवुड की सेक्सी और हॉट एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह आजकल काफी हैरान परेशान हैं उनकी परेशानी की वजह है उनके तलाक को लेकर चल रही खबरें। आजकल मीडिया ने ये खबर जोर शोर से उड़ा रखी है कि चित्रांगदा सिंह और उनके पति यानी कि ज्योति रांधवा के बीच तलाक होने जा रहा है। और कुछ दिन पहले दोनों गुंड़गांव की अदालत में भी देखे गये। जबकि चित्रांगदा सिंह का कहना है कि ऐसा कुछ भी नहीं है और वो खुद भी इस खबर से काफी परेशान हैं। चित्रांगदा सिंह का कहना है कि मीडिया को इस बात को लेकर खबर बनाने से पहले एक बार उनसे बात करके इस बात की पुष्टि करनी चाहिए थी।

चित्रांगदा सिंह के तलाक की वजह बताई जा रही है कि चित्रांगदा आजकल अपने बेटे की परवरिश और अपने काम को लेकर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि उनके पति यानी रांधवा अधिकतर अपने गोल्फ के मैच की वजह से बाहर ही रहते हैं ऐसे में चित्रांगदा ने ये सोचा है कि वो अलग ही हो जाएं तो बेहतर हैं। लेकिन चित्रांगदा ने साफ साफ इस बात को गलत बताते हुए कहा है कि ऐसा कुछ भी नहीं है और वो लोग संपत्ति के निपटारे की वजह से कोर्ट गये थे। इस बात को लेकर मीडिया ने बिना कुछ सोचे समझे खबरें उड़ा दीं और एक बार भी उनसे बात करके पुष्टि करने की कोशिश नहीं की।

चित्रांगदा ने मीडिया से बात करते हुए कहा यह सही नहीं है। हम संपत्ति विवाद के आंतरिक समाधान के लिए अदालत गये थे। उसकी वजह से अटकलें लगाई जा रही हैं। कुछ दिन पहले ये भी कहा जा रहा था कि जॉन अब्राहम के साथ चित्रांगदा के रिश्ते को लेकर भी उनके दांपत्य जीवन में काफी उथल पुथल मची हुई है। कहा तो ये भी कहा कि जॉन अब्राहम की वजह से चित्रांगदा सिंह और रांधवा के बीच काफी अनबन चल रही है और इसलिए दोनों एक दूसरे से अलग होना चाहते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X