चित्रांगदा के लिए किरदार लिखते हैं सुधीर
निर्माता-निर्देशक सुधीर मिश्रा को उन लेखकों में गिना जाता है कि जिनके चरित्र कुछ कहते हैं लेकिन अपनी फिल्म इंकार के प्रमोशन के दौरान सुधीर मिश्रा ने एक बड़ी ही हैरत अंगेज बात कही। सुधीर ने कहा कि वो जब भी कोई किरदार लिखते हैं तो उनके दिल में हमेशा से चित्रांगद सिंह रहती है। मोहक, शोख और बोल्ड लुक वाली चित्रांगदा के आगे मुझे और कोई समझ में नहीं आता है इसलिए वो मेरी फिल्म में रिपीट हो रही है।
सुधीर ने यह बात उस सवाल के संदर्भ में कही जिसमें उनसे पूछा गया था कि उन्होंने अपनी फिल्म इंकार में अर्जुन रामपाल और चित्रांगदा सिंह को ही लीड रोल के लिए क्यों चुना?
मालूम हो कि सुधीर की फिल्में हजारों ख्वाहिशें ऐसी और यह साली जिंदगी, दोनों में चित्रांगदा थीं। लोगों ने कहना शुरू कर दिया है कि सुधीर के लिए चित्रांगदा हिरोईन से भी ज्यादा कुछ हैं। वैसे रीयल लाईफ में एक बेटे की मां चित्रांगदा ने हमेशा से सुधीर के साथ अपने संबंधों से इंकार किया है। ऐसे में सुधीर की यह बातें कुछ और ही इशारा करती हैं।
आपको बता दें कि आने वाली फिल्म इंकार में अर्जुन रामपाल और चित्रांगदा लीड रोल में हैं। यौन शोषण और संबंधों की कहानी कहती फिल्म इंकार काफी बोल्ड फिल्म हैं। फिल्म में कहा जा रहा है कि दो सौ से ज्यादा सेक्स शब्दों का प्रयोग किया गया है। खैर देखते हैं फिल्म का बॉक्सऑफिस पर क्या हश्र होता है क्योंकि सुधीर की फिल्में अवार्ड तो बहुत पाती हैं लेकिन पैसे नहीं कमाती हैं।

Click it and Unblock the Notifications












