#Shame: "मुझसे डायरेक्टर ने ज़बर्दस्ती करवाया सेक्स सीन...कहा पैर खोलो!"
चित्रांगदा सिंह अपने साथ हुए एक हादसे को अब तक नहीं भूल पा रही हैं। हाल ही में वो किसी इवेंट में पहुंची थी जो कि एक प्रमोशनल इवेंट था और किसी ने उनकी दुखती रग पर हाथ रख दिया। किसी ने चित्रांगदा से पूछा कि बंदूकबाज़ बाबूमोशाय के सेट पर क्या हुआ।
बस फिर क्या, चित्रांगदा ने एक बार फिर से वही बातें दोहराईं और कहा कि वो कभी भूल नहीं सकतीं कि किस तरह फिल्म के डायरेक्टर ने उनसे ज़बर्दस्ती सेक्स सीन शूट करवाया और सबसे सामने कहा था कि अपने पैर पूरे खोलो!

हालांकि फिल्म के डायरेक्टर कुशान नंदी की पार्टनर किरण श्रॉफ ने इस मामले में कुछ नई बातें सामने रखी हैं। जानिए सिक्के का दूसरा पहलू लेकिन उसके पहले जान लीजिए कि सेट पर चित्रांगदा के साथ क्या हुआ -
[Viral सेक्स क्लिप पर भड़कीं राधिका आप्टे, NUDE लोग देखने का शौक है तो....]
चित्रांगदा सिंह नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के साथ कुशान नंदी की फिल्म बाबूमोशाय बंदूकबाज़ कर रही थीं। इस फिल्म की आधी शूटिंग पिछले साल कोलकाता में हुई थी।
सीन कुछ ऐसा था कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी चित्रांगदा को खींच कर बेड पर लेकर जाते हैं और उन्हें महसूस होता है की उन्हें कोई देख रहा है।
["आज भी बॉलीवुड में केवल शाहरूख और सेक्स ही बिकता है!"]
इस सीन को शूट करने के दौरान इस फिल्म के डायरेक्टर कुशन को इनका पहला टेक सही नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने चित्रांगदा को कहा कि वो नवाज़ के ऊपर चढ़ जाए और टांगे रगड़कर सेक्स करें।
चित्रांगदा सिंह ने कहा है 'उस समय मैंने पेटीकोट पहना हुआ था। मैंने उनसे कहा- हो तो गया। क्यों करा रहा है ऐसे? प्लीज समझने की कोशिश करो मैंने पेटीकोट पहना है।
अब फिल्म की प्रोड्यूसर किरण श्रॉफ की मानें तो चित्रांगदा ने खुद पेटीकोट पहना था और लो कट ब्लाउज़ की डिमांड की थी। उनसे कोई काम ज़बर्दस्ती नहीं करवाया जा रहा था।
किरण का ये भी कहना है कि उन्होंने खुद ही अपने ब्लाउज़ के ऊपर का बटन तोड़कर वहां सेफटी पिन लगवाने की डिमांड की थी।
["मैं कितनी भी बिकीनी पहन लूं...लोग मेरी बात नहीं करेंगे"]
टांगे रगड़ो?
पूरा मुद्दा था कि कुशान यानि कि डायरेक्टर ने कहा कि टांगे रगड़ो और सेक्स करो। इस मामले पर किरण ने कहा कि चित्रांगदा से किसी ने भी ऐसा कुछ नहीं कहा था। बल्कि उन्हें तो सीन भी समझ नहीं आ रहा था। फिल्म के मोंटाज के लिए नवाजुद्दीन के साथ वो इंटिमेट सीन शूट कर चुकी है जिसमें दोनों के बीच 7 सेकेंड का किसिंग सीन है।
शूटिंग रात में हो रही थी। इसके बाद काफी देर तक नवाजुद्दीन और चित्रांगदा की बातचीत हुई। नवाज ने उन्हें बताया कि डायरेक्टर ने उन्हें कहा कि उन्हें कोई और हीरोइन मिल जाएगी। चित्रांगदा का कहना था कि ये बातते हुए नवाज काफी घबराए हुए थे।
चित्रांगदा सिंह ने कहा कि वो मुझसे इंटिमेट सीन कराना चाहते थे और उनका कहना था कि इसे बिंदास करो। बिंदास औरत कौन होती है? वो जो पेटीकोट पहनकर और किसी मर्द के ऊपर कूद जाए?
चित्रांगदा ने जब रोते हुए सेट छोड़ा तो नवाज़ ने उन्हें मेसेज किया। इस पर चित्रांगदा ने साफ कहा कि अगर कुशान उनकी शर्तें मानते हैं तभी वो सेट पर आएंगी। लेकिन कुशान ने जवाब नहीं दिया।


Click it and Unblock the Notifications





















