..................... Chitrangada Singh | Akshay Kumar | Nidhi Subbaiha | Resemblance | चित्रांगदा सिंह | अक्षय कुमार | निधि सुबैया | हमशक्ल - Hindi Filmibeat

अक्षय ने खोजा चित्रांगदा की हमशक्ल को

बॉलीवुड में हमशक्ल खोजने का काम तो सलमान खान के हाथ में था लेकिन अब लगता है कि यह काम अक्षय कुमार भी करने लग गये हैं। नहीं समझे..चलिए हम समझाते हैं, दरअसल सलमान की कुछ फिल्में ऐसी है जिनकी अभिनेत्रियों को किसी की कॉपी बोला गया।

जैसे फिल्म लकी की अभिनेत्री स्नेहा उल्लाल..जिसे ऐश्वर्या की हमशक्ल कहा गया तो वीर की अभिनेत्री जिया खान को कैट की कॉपी बताया गया। उसी तरह अक्षय कुमार की फिल्म ' ओ माई गॉड' से हिंदी फिल्म जगत में कदम रखने जा रही निधि सुबैया को लोग चित्रांगदा सिंह की कॉपी बता रहे हैं। जिसे खोजा है अक्षय कुमार ने।

सात कन्नड़ फिल्में कर चुकीं निधि की शक्ल चित्रांगदा से इतनी मैच करती है कि कोई भी गलती कर सकता है। जब हमने इस बारे में निधि से बात की , तो उन्होंने बताया कि यह सच है कि अक्सर लोग मुझे चित्रांगदा समझ बैठते हैं, लेकिन मैं नहीं चाहती कि लोग मुझे सिर्फ इस वजह से जानें। चित्रांगदा अच्छी ऐक्ट्रेस हैं लेकिन मैं अपनी पहचान अपने बूते बनाना चाहती हूं ना कि किसी के शक्ल के आधार पर।

निधि ने बताया कि पिछले दिनों जब मैं मुंबई में फिल्मी पार्टी में मौजूद थी तो अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम भी अपनी फिल्म ' देसी बॉयज ' के प्रमोशन के सिलसिले में वहां आए हुए थे। उनके जाने के बाद किसी ने मुझसे कहा कि अक्षय ने मुझे नोटिस किया है और ऑडिशन के लिए बुलाया है। मुझे लगा कि किसी ने मेरे साथ मजाक किया है लेकिन यह सच था मुझे कॉल आयी, मैंने ऑडिशन दिया जिसके बाद मुझे यह फिल्म मिल गयी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X