कृष 2 में चित्रांगदा सिंह

हालांकि वो शादी शुदा हैं लेकिन इसके बावजूद उनके और सुधीर मिश्र के प्रेम प्रसंग की बातें हमेशा लोगों को सुनने को मिलती रहती हैं। लेकिन इन बातों का चित्रांगदा पर कोई असर नहीं पड़ता क्यूंकि उन्होंने अपनी एक्टिंग से ये साबित किया है की वो बेहतरीन कलाकार हैं। यही वजह है कि उनके साथ कई अच्छे निर्देशक भी काम करना चाहते हैं। इसी बात को मद्देनजर रखते हुए अब चित्रांगदा ने भी समझदारी से बड़े बैनर की फिल्मों को हाँ कहना शुरू कर दिया है।
ताजा खबर ये है कि उन्हें फिल्म कृष 3 में अभिनय करने का मौका दिया जा रहा है। उनकी बेहतरीन कलाकारी को ध्यान में रख कर ही हाल ही में इस बात का निर्णय लिया गया है कि वे इस फिल्म के लिए उन्हें चुना गया है। इस बारे में चित्रांगदा का कहना है कि वे अभी तुरंत इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहेंगी। लेकिन ये सच है कि मैं अब और भी कई तरह की भूमिकाओं में भी नजर आऊँगी ।


Click it and Unblock the Notifications











