खूबसूरत चेहरा ही अच्छी एक्ट्रेस की पहचान नहीं- चित्रांगदा सिंह

बॉलीवुड की बिंदास और खूबसूरत एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह का कहना है कि बॉलीवुड में अब सिर्फ खूबसूरत चेहरा ही एक्ट्रेसेस की पहचान नहीं है। आजकल खूबसूरती से ज्यादा एक्ट्रेसेस का काम मायने रखता है। चित्रांगदा सिंह का कहना है कि वो दिन गये जब फिल्मों में सिर्फ एक्ट्रेसेस को खूबसूरत की चीज समझ कर यूज किया जाता था उन्हें सिर्फ फिल्मों को खूबसूरत बनाने के लिए रखा जाता था। आजकल एक्ट्रसेसे भी फिल्म का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होती हैं और उनके किरदार पहले से ज्यादा सशक्त होते हैं। चित्रांगदा सिंह का कहना है कि आजकल जितना महत्व हीरो का होता है उतना ही महत्व फिल्मों में हिरोइन का भी होता है।

चित्रांगदा सिंह ने बॉलीवुड में अपनी हजारों ख्वाहिशें ऐसी फिल्म से एंट्री की थी और उसके बाद ये साली जिदगी, देसी ब्वॉयज और आई मी और मैं जैसी फिल्मों के जरिये चित्रांगदा सिंह ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई। चित्रांगदा सिंह फिल्म इंडस्ट्री में अपने अफेयर के चर्चों को लेकर भी काफी चर्चा में रहीं औऱ साथ ही अपनी शादीशुदा जिंदगी में आने वाले उतार चढ़ावों को लेकर भी चित्रांगदा अक्सर खबरें बनाती रहीं। चित्रांगदा सिंह को आज ये महसूस होता है कि उन्होंने अभी तक अपने करियर के दौरान इतने सारे अलग अलग तरह के किरदार निभाए है कि अब वो बतौर एक्टर काफी ग्रो कर चुकी हैं।

Chitranagada says actresses means not only pretty faces

चित्रांगदा सिंह ने आजकल इंडस्ट्री में एक्ट्रेसेस के सशक्त हो रहे किरदारों के बारे में बात करेत हुए कहा इंडियन सिनेमा पछले कुछ सालों सेकाफीबदल चुका है साथ ही फिल्मों में एक्ट्रेसेस के किरदार भी काफी बदल चुके हैं। अब एक्ट्रेसेस के चेहरे स्क्रीन पर खूबसूरती बढ़ाने के लिए नहीं रह गये हैं अब उनमें भी एक्टिंग प्रतिभा देखी जाती है। और उनके भी सशक्त किरदार होते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X