जगजीत सिंह की बेटी ने आत्महत्या की
हिन्दी सिनेमा जगत के प्रसिद्ध गज़ल गायक जगजीत सिंह की बेटी मोनिका चौधरी ने गुरूवार को बांद्रा स्थित अपने घर पर आत्महत्या कर ली। मोनिका जगजीत सिंह की पत्नी चित्रा सिंह और उनके पहले पति डेबू प्रसाद दत्ता की बेटी थीं।
चित्रा सिंह के पहले पति के साथ तलाक के बाद चित्रा ने गजल गायक जगजीत सिंह के साथ शादी की थी। खबर के अनुसार मोनिका के बेटे ने शुक्रवार सुबह अपनी मां को पंखे से लटका पाया।
जब यह घटना हुई तब चित्रा और मोनिका के पति इस समय विदेश में थे।जगजीत सिंह से मोनिका का रिश्ता सौहार्द्रपूर्ण था। वह जगजीत सिंह के प्रति काफी सम्मान रखती थीं। गायक युगल जगजीत सिंह और चित्रा सिंह के इकलौते बेटे विवेक का कुछ वर्ष पूर्व एक कार दुर्घटना में निधन हो गया था।
आत्महत्या गज़ल गायक जगजीत सिंह मोनिका चौधरी सिनेमा bandra bollywood news chitra singh daughter ghazal singer monica monica chaudhry suicide


Click it and Unblock the Notifications