..................... बेटी की प्रेमकहानी के खलनायक बने चिरंजीवी, Chiranjivi is against her dauther's love - Hindi Filmibeat

बेटी की प्रेमकहानी के खलनायक बने चिरंजीवी

By Staff


दक्षिण भारतीय फिल्मो के सुपरस्टार चिरंजीवी ने यूं तो सैकडों फिल्मो में हीरो के रुप में प्रेमकहानी को दुहराया है लेकिन उन्होंने यह नही सोचा होगा कि स्वयं उनके घर में एक प्रेमकहानी दुहराई जायेगी और वे स्वयं भी इसके एक खलनायक पात्र बनेंगे.

दरअसल उनकी बेटी श्रजा ने शिरिष भारद्वाज नाम के एक लडके से अपने पिता चिरंजीवी की मर्जी के खिलाफ विवाह कर लिया है, जिससे चिरंजीवी बेहद नाराज बताये जाते हैं. यहां तक कि पिता के डर से श्रजा को पुलिस संरक्षण में उच्च न्यायालय में जाना पडा.

श्रजा ने शिरिष के साथ हैदराबाद में आर्य समाज मंदिर में विवाह किया है. श्रजा तीन साल पहले जब 15 साल की थी तभी उसकी मुलाकात 18 वर्षीय शिरिष भारद्वाज के साथ हुई थी और दोनो उसी समय एक दूसरे के प्यार में पड गये थे. और अब जबकि वे बालिग हो गये हैं दोनो ने विवाह कर लिया है.

चिरंजीवी हालांकि अपनी बेटी से बेहद प्यार करते हैं लेकिन उनका मानना था कि उनकी बेटी अभी काफी छोटी और नासमझ है और वह अभी प्यार मोहब्बत करने के लायक नही है. लेकिन श्रजा ने अपने पिता की मर्जी के खिलाफ विवाह कर चिरंजीवी को हैरानी में डाल दिया.

श्रजा ने कहा कि उसके पिता सुपर स्टार हैं, यही वजह है कि उसके घर में टाइट सिक्योरिटी होने के कारण उनका परिवार सामान्य जिंदगी नही बिता पाता है. चिरंजीवी को जब बेटी के प्यार की खबर मालूम चली तो उन्होंने श्रजा का कालेज जाना बंद करवा दिया था और 10 माह से एक तरह से घर में कैद कर रखा था.

चिरंजीवी अपनी बेटी के विवाह किये जाने से इतने आहत हैं कि उन्होंने श्रजा पर इल्जाम लगाया है कि उसने अपने पिता की इज्जत धूल में मिला दी है. लेकिन श्रजा का कहना है कि उसने शिरिष से विवाह करके कोई अपराध नही किया है और उसका विवाह करने का निर्णय बिल्कुल सही है. वह अब शिरिष के परिवार में रहेगी और सामान्य जिंदगी को जियेगी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X