Chiranjeevi ने फैन के साथ की बदसुलूकी? सेल्फी ले रहे लड़के को मारा धक्का! Video

chiranjeevi

कई बार जब फैंस अपने चहीते सितारे को अपने पास देखते हैं तो वो खुद रोक नहीं पाते हैं। लेकिन अक्सर देखा जाता है कि सितारे अपने फैन के साथ बदसुलूकी करते नजर आते हैं। इस वक्त एक ऐसा ही वीडियो साउथ के मशहूर अभिनेता चिरंजीवी का वायरल हो रहा है।

फिल्मों से राजनीति में आए चिरंजीवी अक्सर अपने वीडियोज को लेकर खबरों में बने रहते हैं। लेकिन इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग उनको काफी खरी खोटी सुना रहे हैं। दरअसल ये वीडियो सीधे एयरपोर्ट से वायरल हो रहा है जहां चिरंजीवी जाते हुए नजर आ रहे हैं।

इस बीच एक फैन हाथ में मोबाइल लेकर आता है और उनके साथ तस्वीर क्लिक करने लगता है। चिरंजीवी को शायद ये पसंद नहीं आता और वो उस फैन को धक्का मार देते हैं। उन्होने फैन के पीठ पर हाथ लगाया और आगे की तरफ धक्का दे दिया।

लोग कर रहे हैं ट्रोल

एक ने लिखा, ''बस इस सेल्फी ट्रेंड का बहिष्कार करें...उन्हें अपने रास्ते जाने दें!'' एक ने लिखा, ''अपने दोस्तों और परिवार के साथ तस्वीर लें, मशहूर हस्तियों के साथ नहीं !!'' एक ने लिखा, ''फिल्म में ये साउथ स्टार हीरो और असल जिंदगी में जीरो।'' एक ने लिखा, ''यह एक अपमान से भी बड़ा है। अकड़ और नीचे गिरने मे समय नही लगता। बस पैसे का घमंड है। कोई बात नही समय खुद समझा देगा।''' एक ने लिखा, ''बेवकूफों के साथ फोटो खिंचवाने के लिए लोग अपना स्तर क्यों गिरा देते हैं?''

चिरजीवी

जानकारी के लिए आपको बता दें कि चिरंजीवी का जन्म 22 अगस्त 1955 में हुआ। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1978 में पुनाधिरल्लु और प्रमाण खरीदु से की। इसके बाद में दर्शकों द्वारा उन्हें एक खास पहचान मिली। बता दें कि 80 के दशक की शुरुआत में उनका क्रेज थोड़ा कम रहा। लेकिन चिरंजीवी को सबसे बड़ी सफलता सॉल्व 1983 में रिलीज हुई फ़िल्म खैदी से मिली। जो की एक कमर्शियल हिट करवाई गई थी। इसके बाद में उनकी कई सारी फिल्में सुपरहिट गई। अभी वो राजनीति में एक्टिव हैं।

More from Filmibeat

Read more about: chiranjeevi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X