ओडिशा रेल हादसे को लेकर सुपरस्टार चिंरजीवी ने लोगों ने की रक्तदान करने की अपील, दूसरे सेलेब्स ने जताया दुख

Chiranjeevi

Superstar Chiranjeevi on Odisha train accident: इस वक्त देश में हर कोई ओडिशा रेल हादसे को लेकर दुखी है, ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए रेल हादसे से हर कोई स्तब्ध है। इस भीषण हादसे में 260 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है और 900 से ज्यादा लोग घायल हैं। इस हादसे को लेकर सेलेब्स से लेकर आम जनता तक हर कोई प्रतिक्रिया दे रहा है। अब इसको लेकर सुपरस्टार चिरंजीवी ने भी ट्विटर पर अपनी हैरानी और दुख जाहिर किया साथ ही रक्तदान करने की बात की है।

ओडिशा रेल हादसे में चिरंजीवी-

ओडिशा रेल हादसे को लेकर फिल्म जगत के सितारों ने भी सोशल मीडिया पर अपनी तकलीफ जाहिर की। सुपरस्टार चिरंजीवी ने भी ट्विटर पर अपनी हैरानी और दुख जाहिर किया। उन्होंने लिखा, 'उड़ीसा में हुए कोरोमंडल एक्सप्रेस के दर्दनाक हादसे और इतने सारे लोगों के मारे जाने से हैरान हूं। मैं उन परिवारों के लिए भावुक हूं। मैं समझता हूं वहां खून देने की जरूरत है। मैं अपने प्रशंसकों और इलाके में मौजूद सभी सज्जनों से अपील करता हूं वे रक्तदान करने के लिए हर मुमकिन प्रयास करें, जिससे लोगों की जान बचाई जा सके।'

परिणीति चोपड़ा और शिल्पा शेट्टी का बयान-

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने ट्विटर पर लिखा, 'मैं उन सबके लिए प्रार्थना करती हूं, जो ओडिशा के इस हादसे से प्रभावित हैं। मैं उनके परिवार, दोस्त और चाहने वालों की हिम्मत के लिए प्रार्थना करती हूं। आप सब जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। ईश्वर सबकी रक्षा करें।'

इसके साथ ही अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'रेल हादसे में गई इतनी सारी जान से हिल गई हूं। मैं मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं।'

अल्लू अर्जुन और एनटीआर का बयान-

तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन ने ट्विटर पर लिखा, 'इस भयानक ट्रेन हादसे से हैरान और दुखी हूं। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके साथ मेरी संवेदनाएं हैं। घायलों के लिए दिल से प्रार्थना करता हूं।'

अभिनेता जूनियर एनटीआर ने भी घायलों के लिए प्रार्थना करते हुए लिखा, 'इस झकझोर देने वाली घटना से प्रभावित हर एक शख्स के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। इस मुश्किल वक्त में उनके साथ मेरी पूरी हिम्मत और सहयोग है।'

खैर यह हादसा इतना बड़ा है कि हर कोई इसको लेकर काफी परेशान है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हावड़ा से आ रही कोरोमंडल एक्सप्रेस बहानगा बाजार स्टेशन से करीब 300 मीटर पहले पटरी से उतर गई।इसका इंजन दूसरे ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी पर चढ़ गया और पीछे की कुछ बोगियां तीसरे ट्रैक पर चली गईं। इस ट्रैक पर हावड़ा-बेंगलुरू एक्सप्रेस आ रही थी, जो तेज रफ्तार में ट्रैक पर पड़ी बोगियों से जा टकराई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X