आने वाली फिल्म के लिए कथक सीख रही हैं चित्रांगदा सिंह
मुंबई। बॉलीवुड की सबसे हॉट अभिनेत्रियों में से एक मानी जाने वाली चित्रांगदा सिंह अपनी आने वाली फिल्म के लिए कथक सीख रही हैं। आई मी और मैं, देशी ब्वायज जैसी फिल्मों में काम करने वाली चित्रांगदा ने कहा कि मैं उर्दू और हिंदी का उच्चारण ठीक करने के लिए क्लासेज भी कर रही हूं। हालांकि इससे ज्यादा उन्होने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया लेकिन उनका कहना है कि मेरे ख्याल से आप मुझे वर्ष के अंत तक सिनेमा स्क्रीन पर जरूर देखेंगे।
आने वाली फिल्म के बारे में चित्रांगदा का कहना है कि 'मैं फिल्म में एक दिलचस्प किरदार निभा रही हूं। यह एक ऐसी भूमिका है जिसे मैंने पहले कभी नहीं निभाया। यह बेहद मुश्किल लेकिन अच्छी है।
चित्रांगदा का कहना है कि मैं दो फिल्में और कर रही हूं जिसमें से एक एक्शन थ्रिलर तो दूसरी ड्रामा है।


Click it and Unblock the Notifications












