राजनीति मेरी रगों में है: चिराग़ पासवान

By Staff

राजनीति मेरी रगों में है: चिराग़ पासवान
पूर्व केंद्रीय मंत्री और अब बिहार से सांसद रामविलास पासवान के बेटे चिराग़ पासवान का कहना है कि भले ही वो बॉलीवुड में क़दम रख रहे हों, राजनीति में उनकी ख़ासी दिलचस्पी है और बनी रहेगी.

चिराग़ निर्देशक तनवीर ख़ान की फ़िल्म 'वन एंड ओनली' में काम कर रहे हैं जिसमें उनके साथ नज़र आएंगी कंगना रानावत, सागरिका घाटगे और नीरू बाजवा. चिराग़ का कहना है, "मेरे घरवालों को मेरे बचपन से ही मालूम था कि मुझे अभिनय में दिलचस्पी है और उन्होंने हमेशा मेरा समर्थन किया."

"अभिनय भले ही हमेशा से मेरा सपना रहा हो लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि मैं राजनीति से दूर चला जाऊंगा. मैं अपने आपको आधा राजनीतिज्ञ तो मानता ही हूं क्योंकि मैंने अपने पिता के साथ प्रचार अभियानों में बहुत काम किया है." चिराग़ का कहना है कि वो बहुत ख़ुशनसीब हैं कि उन्हें इंडस्ट्री से बहुत लोगों का समर्थन मिल रहा है.

पिता रामविलास पासवान भी अपने बेटे के इस फ़ैसले से ख़ुश हैं. उन्होंने कहा, "एक पिता के लिए इससे ज़्यादा ख़ुशी कि बात क्या होगी कि उनका बेटा अपने पैरों पर खड़ा हो गया है. मैं चाहता हूं कि मेरा बेटा अपनी फ़िल्म की तरह 'वन एंड ओनली' ही बन जाए."

उनका कहना है, "राजनीति तो चिराग़ की धरोहर है ही. वो जब चाहे राजनीति में शामिल हो सकता है. लेकिन जब उसने अभिनय करने की इच्छा जताई तो हमें कोई एतराज़ नहीं हुआ. मेरा बेटा अभिनय और राजनीति दोनों ही बढ़िया कर सकता है." रामविलास पासवान का कहना है कि चिराग़ ने फ़िल्म में काम करने के लिए बहुत मेहनत की है.

"वो कभी-कभी 20 घंटे तक जगा रहता है. उसने अपने बालों का स्टाइल ही बदल डाला है. उसे जो भी निर्माता-निर्देशक कहते हैं वो उसी रास्ते पर चलता है." ये पूछे जाने पर कि अभिनेता और नेता में क्या फ़र्क़ होता है रामविलास पासवान बोले, "दोनों में ज़्यादा फ़र्क़ नहीं है, दोनों अपने-अपने रंगमंच पर काम करते हैं."

'वन एंड ओनली' में पूनम ढिल्लों, विनोद खन्ना, दिलीप ताहिल और सुरेश मेनन ने भी काम किया है.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X