टीवी की हॉट एक्ट्रेस के साथ चिराग पासवान का डांस वीडियो वायरल, कट्टो गिलहरी पर उड़ा दिया गर्दा!

लोकसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट सामने आए हैं और एक बार फिर से देश में एनडीए की सरकार बन रही है। ऐेसे में एक वीडियो ने धमाका किया हुआ है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल ये एक गाना है जो कि लोकजनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान और मशहूर टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी पर फिल्माया गया था। इस गाने बोल हैं कट्टो गिलहरी.. जो कि लोगों को काफी पसंद आया था।
चिराग पासवान को इस बार पीएम मोदी की तरफ से 5 सीटों पर लड़ने का ऑफर दिया गया था और चिराग ने पांचों सीटें अपने नाम की हैं। टीवी की इस हॉट मॉम के साथ चिराग के इस वीडियो को देखकर आप यकीन नहीं कर पाएंगे।
वहीं बात करें श्वेता तिवारी की तो उन्होने अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपने डांस से भी फैंस का दिल जीतना बखूबी जानती हैं। उन्होने टीवी के अलावा भोजपुरी इंडस्ट्री में भी काम किया है। श्वेता तिवारी की गिनती एक बेहतरीन डांसर में भी होती हैं। वो डांस रियलिटी शो को भी जज कर चुकी हैं। यही वजह है कि श्वेता के डांस वीडियो आज भी वायरल होते रहते हैं।
हॉटनेस के रहते हैं चर्चे
चिराग पासवान तो इस वक्त पूरी तरह से राजनीति में बिजी हैं लेकिन श्वेता तिवारी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आती रहती हैँ। उनकी उम्र और हॉटनेस को देखकर लोग यकीन नहीं कर पाते हैं और यही कारण है कि उनको संतूर वाली मम्मी कहा जाता है।
उनकी एक बेटी भी है जिसका नाम पलक तिवारी है और उन्होने सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से डेब्यू किया था। चिराग पासवान की बात करें तो वो काफी हैंडसम हैं और रामविलास पासवान के बेटे हैं। रामविलास पासवान राजनीति का एक बड़ा चेहरा रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये गाना..


Click it and Unblock the Notifications