'बॉलीवुड ने मुझे छोड़ा..' चिराग पासवान ने फिल्म इंडस्ट्री पर लगाया ये आरोप? कहा- एक फिल्म के बाद..

Chirag Paswan on Bollywood- लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और पूर्व अभिनेता चिराग पासवान अक्सर खबरों का हिस्सा रहते हैं। सभी जानते हैं कि वो राजनीति में नहीं बल्कि फिल्मों में आना चाहते थे और लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि उनको अभिनय छोड़ना पड़ा।
गौरतलब है कि चिराग ने एक फिल्म भी की थी जिसका नाम मिले ना मिले हम था और उनके साथ कंगना रनौत इस फिल्म का हिस्सा बनीं थीं। लेकिन अब चिराग पासवान ने बॉलीवुड पर एक आरोप लगाया है और वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में चिराग पासवान एबीपी न्यूज से बात करते हुए नजर आ रहा है। उनका कहना है था कि, बॉलीवुड ने मुझे छोड़ा है। इसके बाद लोग हैरान हैं।
क्या बोले चिराग पासवान
चिराग पासवान से पूछा गया था कि आपने बॉलीवुड को क्यों छोड़ा? इसपर चिराग ने कहा, ''मैने नहीं बल्कि बॉलीवुड ने मुझे छोड़ा, बिल्कुल सटीक बात करते हैं। ऐसा नहीं है कि अंबार लगे हुए थे फिल्मों के और मैं बोल रहा था कि नहीं मुझे साइन नहीं करनी। उस एक फिल्म के बाद कुछ नहीं मिला। अगर मिला होता को एक आधा कुछ और कर लेता, कुछ नहीं मिला। उस मूवी को कोई देखेगा तो सात जनम तक सोचेगा।''
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
चिराग पासवान के इस वीडियो पर लोगों के रिएक्शन्स आ रहे है। एक यूजर ने लिखा, ''सही किया बॉलीवुड छोड़कर।'' एक ने लिखा, ''आप एक बेहतरीन लीडर है।'' एक ने लिखा, ''बिहार का शेर।'' एक ने लिखा, ''बिहार की शान चिराग पासवान।'' एक का कहना है, ''इतना सच बोलते हैं।'' फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications











