Chirag Paswan करने लगे हैं Kangana Ranaut को इग्नोर, देखते ही बदल लेते हैं रास्ता, एक्ट्रेस ने किया खुलासा...

Chirag Paswan has started ignoring Himachal Pradesh MP Kangana Ranaut: कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। जब से कंगना सांसद बनी हैं तब से वह किसी ना किसी बयान की वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं। बता दें कि कंगना अपने तीखे बोलों के साथ ही अपनी और चिराग पासवान की दोस्ती को लेकर भी चर्चाओं में हैं। शपथ ग्रहण के दौरान दोनों के बीच का अच्छा बॉन्ड देखने को मिला था। दोनों ने एक दूसरे को गले लगाकर बधाई भी दी थी जिसके बाद से दोनों की दोस्ती की हेडलाइन्स बनने लगीं।
कंगना रनौत सांसद के साथ ही अभिनेत्री भी हैं। हाल ही में उनकी फिल्म इमरजेंसी रिलीज होने जा रही है। जिसके लिए वह लगातार इंटरव्यू दे रही हैं। वहीं एक इंटरव्यू में कंगना अपने और चिराग की दोस्ती के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। हाल ही में दिए इंटरव्यू में कंगना उस पल के बारे में बताती हैं जब चिराग पासवान (Chirag Paswan) उन्हें इग्नोर करके चले जाते हैं।
कंगना रनौत ने AajTak को दिए इंटरव्यू में जब अंजना ओम कश्यप ने पूछा कि चिराग जी के साथ आपकी फोटोज इतनी वायरल क्यों हो रही हैं, तो कंगना ने मजाक में जवाब दिया, 'अरे पार्लियामेंट को छोड़ दो, चिराग मेरा पुराना दोस्त है। 😂#KanganaRanaut #ChiragPaswan
— BaluSingh Rajpurohit 🇮🇳 (@Thebalusingh) August 30, 2024
pic.twitter.com/IxfwsD7t0H
दरअसल कंगना कहती हैं कि 'चिराग को तो मैं बहुत पहले से ही जानती हूं वह मेरा अच्छा दोस्त भी है। बेचारे ने एक दो बार मुझे हंसा दिया था, लेकिन आप लोग तो पीछे पड़ गए। अभी तो वो भी रास्ता बदल कर चला जाता है ये अच्छा नहीं है' कंगना आगे कहती हैं कि 'संसद की इन बातों से दूर रहिए यह हमारे संविधान का मंदिर है। मैं यहां अपने निर्वाचन क्षेत्र को रिप्रजेंट करती हूं।'
आपको बता दें कि कंगना रनौत और चिराग पासवान दोनों 'मिले ना मिले हम' फिल्म में नजर आए थे। यह फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई थी। बताया जाता है कि इस फिल्म के बाद से दोनों का बॉन्ड काफी क्लोज हो गया था। चिराग और कंगना आज भी अच्छे दोस्त हैं।


Click it and Unblock the Notifications











