इस सिंगर को भेजी गई N*de मॉर्फ्ड फोटो! बच्चों को दी मौत की धमकी, पूरे मामले का वीडियो आया सामने

Chinmayi Sripaada Threat Case

Chinmayi Sripaada Online Abuse Case: सिंगर और डबिंग आर्टिस्ट चिन्मयी श्रीपदा को बुधवार शाम एक मॉर्फ्ड न्यूड फोटो भेजकर धमकी दी गई। इसके बाद उन्होंने हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर वी.सी. सज्जनार को टैग करते हुए सोशल मीडिया पर इसकी शिकायत की।

चिन्मयी ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि पिछले कुछ हफ्तों से उन्हें लगातार ऑनलाइन धमकियां मिल रही हैं।

पति के कमेंट के बाद बढ़ा ऑनलाइन ट्रोलिंग का सिलसिला

चिन्मयी ने बताया कि उनके पति फिल्ममेकर और एक्टर राहुल रविंद्रन ने कुछ दिन पहले मंगलसूत्र को लेकर एक कमेंट किया था। इस बात के बाद से ही उनके परिवार पर ऑनलाइन हमले बढ़ गए। किसी अनजान पेज से मॉर्फ्ड फोटो भेजे जाने पर उन्होंने कहा कि वे इसे पुलिस तक पहुंचा चुकी हैं। चिन्मयी ने लिखा- 'कानूनी कार्रवाई होगी या नहीं, यह अलग बात है, लेकिन मुझे इसे पब्लिक करना जरूरी लगा।'

'मेरे बच्चों को मौत की धमकी तक मिली'

वीडियो में चिन्मयी ने बताया कि कुछ लोग न सिर्फ उन्हें बल्कि उनके बच्चों को भी भयानक धमकियां दे रहे हैं। उन्होंने कहा- 'मेरे बारे में गंदी बातें की गईं। ट्विटर स्पेस में कुछ लोगों ने कहा कि जिन महिलाओं को वे पसंद नहीं करते, उन्हें बच्चे नहीं होने चाहिए और अगर हों, तो उनके बच्चे मर जाने चाहिए। दुख की बात यह है कि ऐसे बयान सुनकर कई मर्द ताली बजा रहे थे।'

'अब्यूजर का नाम लिखते ही मिलने लगी गालियां'

चिन्मयी ने बताया कि जब उन्होंने एक गीतकार पर यौन शोषण का आरोप लगाया था, तभी से उन्हें लगातार ऑनलाइन टारगेट किया जा रहा है। उनके मुताबिक- 'कई लोग मुझे गालियां देते हैं। कुछ को तो इसके लिए पॉलिटिकल ग्रुप्स की तरफ से पैसे भी दिए जाते हैं। आज एक ट्वीट में मेरी मॉर्फ्ड न्यूड फोटो डालकर मुझे शर्मिंदा करने की कोशिश की गई।'

उन्होंने कहा कि AI और डीपफेक तकनीक के कारण आने वाले समय में और भी महिलाएं डिजिटल शोषण का शिकार हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि वो एक ऐसी महिला नहीं हैं, जिसे इन हरकतों से डराया या चुप कराया जा सकता है।

महिलाओं से अपील

चिन्मयी ने सभी महिलाओं, लड़कियों और माता-पिता से कहा कि अगर उनके साथ ऐसी कोई घटना हो, तो तुरंत कानूनी कदम उठाएं और चुप न रहें।

MeToo आंदोलन में भी उठाई थी आवाज

चिन्मयी 2018 के MeToo आंदोलन की सबसे मजबूत आवाजों में से एक थीं। उन्होंने उस दौरान गीतकार वैरामुथु पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इसके बाद उन्होंने ओ.एस. त्यागराजन, रघु दीक्षित और कार्तिक पर लगे अन्य आरोपों को भी सामने रखा था। इन घटनाओं के बाद तमिल डबिंग यूनियन के अध्यक्ष राधा रवि ने उनकी यूनियन सदस्यता रद्द कर दी थी। यह मामला अभी भी कोर्ट में चल रहा है।

More from Filmibeat

Read more about: singer
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X