Covid 19: इस चीनी सिंगर ने जानबूझकर खुद को किया कोरोना पॉजिटिव, वजह जानकर लोगों ने किया जमकर ट्रोल

chinese-singer-jane-zhang-intentionally-infected-herself-with-covid-19-know-why

COVID 19: कोरोना का खतरा एक बार फिर दुनियाभर में मंडरा रहा है। खासकर चीन में कोरोना के बढ़ते केस को खतरे की घंटी माना जा रहा है। ऐसे में पॉपुलर चीनी सिंगर जेन झांग ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि उन्होंने जानबूझकर खुद को कोरोनावायरस से संक्रमित किया है। इसके लिए उन्होंने अपनी वजह भी बताई।

झांग ने बताया कि उन्होंने संक्रमित के लिए कोरोना पॉजिटिव वाले अपने दोस्तों से जाकर मुलाकात की। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की खबर के मुताबिक, वीबो पर सिंगर ने कहा कि वो शीप (चीन में कोरोना पीड़ितों को कहा जाने वाला शब्द) के घर गईं थी।

झांग ने अपने फैसले के बारे में बताते हुए कहा कि वह वायरस से संक्रमित होना चाहती थी ताकि न्यू ईयर के इवेंट के दौरान उन्हें संक्रमण का खतरा न हो। उन्होंने कहा, "मैं चिंतित थी कि नए साल के परफॉर्मेंस के दौरान मेरी सेहत प्रभावित होगी। इसलिए मैं ऐसे लोगों के से जाकर मिली जो पॉजिटिव पाए गए थे क्योंकि मेरे पास इस समय वायरस से उबरने का समय है.."

38 वर्षीय झांग ने कहा कि उन्हें कोविड का लक्षण एक दिन तक रहा.. जैसे कि बुखार, गले में खराश और शरीर में दर्द। ये लक्षण 24 घंटे से 48 घंटे तक रहे। फिर एक दिन और एक रात लगातार रेस्ट करने के बाद, मेरे सभी लक्षण गायब हो गए। ठीक होने के लिए मैंने बिना किसी दवा के खूब सारा पानी पिया, लगातार विटामिन सी की गोलियां खाईं और अपनी डाइट में प्रोटीन शामिल किया।

इस पोस्ट को शेयर करते ही जेन झांग को लोगों ने जमकर ट्रोल करना शुरु कर दिया। बाद में जेन ने अपना पोस्ट डिलीट कर लोगों से माफी मांगी। बता दें, चीन में इस समय कोविड-19 के मामलों में काफी ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई है, जिसके बाद दुनियाभर के तमाम देश सुरक्षा मानकों को दोबारा लागू कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: covid 19 कोविड 19
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X