..................... Chinese Feminists target Aamir Khan's Dangal for the depiction of patriarchy - Hindi Filmibeat

चीन में लगी आमिर खान और दंगल की क्लास..फेमिनिस्ट महिलाओं ने साधा निशाना

चीन में फेमिनिस्ट महिलाएं आमिर खान और उनकी फिल्म दंगल को टारगेट कर रही है।

By Shweta

आमिर खान की दंगल चीन में इन दिनों धूम मचा रही है। सब मिलाकर फिल्म 1000 करोड़ की कमाई कर चुकी है और लोग फिल्म की काफी ज्यादा तारीफ कर रहे हैं। फिल्म के प्रीमियर के लिए आमिर खान खुद चीन गए थे। आमिर खान का वहां शानदार स्वागत भी हुआ था।

भले हर किसी ने दंगल की तारीफ की हो लेकिन चीनी फेमिनिस्ट महिलाओं को दंगल बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रही है। दरअसल उनका कहना है कि दंगल में पितृ सत्ता को दिखाया गया है और साथ अतिराष्ट्रवादी फिल्म है।

chinese-feminists-target-aamir-khan-s-dangal-the-the-depiction-of-patriarchy

वहां लोगों का ये भी कहना है कि फिल्म में दिखाया गया है कि एक पिता कैसे अपने अरमानों को पूरा करने के लिए अपनी बेटियों को ऐसी जिंदगी जीने के लिए कहता है जो असल में वो नहीं जीना चाहती हैं। आमिर खान की इस फिल्म को किसी भी तरह से जेंडर स्टिरियोटाइप को बदलने वाली फिल्म नहीं माना जा रहा है।

अब आमिर खान इसपर क्या रिएक्शन देंगे ये तो आने वाला वक्त बताएगा । फिल्म असल में महावीर सिंह फोगाट की कहानी है कि कैसे वो अपनी बेटियों को रेसलिंग में आने के लिए प्रेरित करत हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X