चीन का पहला 'सेक्स पार्क' तोड़ा गया

By Staff
चीन का पहला 'सेक्स पार्क' तोड़ा गया

चाइना डेली ने एक अधिकारी के हवाले से कहा, "इसके मालिक सिर्फ़ उत्तेजना और कामुकता के माध्यम से पैसा कमाना चाहते थे."

चोंगक्विंग में निर्माणाधीन इस पार्क को अक्तूबर में खोलने की योजना थी.

इसमें जननांगों और नग्न शरीरों के प्रदर्शन के अलावा सेक्स के इतिहास पर भी प्रदर्शनी लगाई जानी थी.

संवाददाता का कहना है कि इस पार्क में सेक्स तकनीकों और सुरक्षित सेक्स विधियों पर कार्यशालाएं भी आयोजित करने की योजना थी लेकिन अधिकारियों ने सारी योजना चौपट कर दी.

अश्लील

चाइना डेली के अनुसार अधिकारियों ने इस पार्क को ग़लत दिमाग़ की सोच, भ्रमित करने वाला और अश्लील बताया.

चीन में सेक्स एक निषिद्ध विषय है लेकिन लोगों को वाकई इसके बारे में ज़्यादा से ज़्यादा जानकारी की ज़रूरत है पार्क के मैनेजर लू ज़ियोंगिंग

चीन में सेक्स एक निषिद्ध विषय है लेकिन लोगों को वाकई इसके बारे में ज़्यादा से ज़्यादा जानकारी की ज़रूरत है

पार्क के टूटने से पहले चाइना डेली समाचार पत्र से पार्क के मैनेजर लू जियोगिंग ने कहा, "चीन खुला सेक्स वाला देश नहीं है लेकिन लोगों को वाकई इसके बारे में ज़्यादा से ज़्यादा जानकारी की ज़रूरत है."

उन्होंने कहा, "हम जनता के भले के लिए यह पार्क बना रहे थे. मैंने देखा कि ज़्यादातर लोगों ने मेरे इस विचार का समर्थन किया."

एक नग्न महिला के निचले हिस्से को प्रदर्शित करती तस्वीर इस पार्क के मुख्य आकर्षणों में से एक थी.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X