हरी मिर्च खाने का रिकॉर्ड

असम की रहने वाली 26 वर्षीय अनंदिता दत्त तमूली ने ब्रितानी रसोइए गॉर्डन रैम्से की उपस्थिति में ये रिकॉर्ड बनाया.
हरी मिर्च की जो क़िस्म अनंदिता के लिए लाई गई थी, वो दुनिया की सबसे तीखी क़िस्म मानी जाती है.
तमूली ने इस अनुभव को 'भयानक' बताया और कहा कि इससे पहले एक स्थानीय प्रतियोगिता में वो 60 हरी मिर्च खा चुकी हैं.
रैम्से ने ख़ुद मिर्च खाने की ठानी लेकिन एक ही मिर्च खाने के बाद उनकी हिम्मत जवाब दे गई और वो पानी माँगने लगे.
गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने वर्ष 2007 में 'घोस्ट चिली' को सबसे तीखी मिर्च का दर्जा दिया था.
नंदिता तिमूली कहती हैं कि वो बचपन से ही मिर्च खाने की शौकीन रही हैं जबकि उनकी सहेलियाँ मीठे बेर के चक्कर में गाँव-गाँव घूमती थीं.
स्थानीय रसोइए ने कहा कि नंदिता ने एक बार 25 हरी मिर्च के बीजों को पीस कर आँख में डाल लिए और देखने वाले हतप्रभ रह गए थे.


Click it and Unblock the Notifications











