..................... Children fully impressed after seeing salman khan body in O o jaane jaana song, drunk 2 glass milk - Hindi Filmibeat

सलमान खान की बॉडी देख बच्चे हो गए थे फुल इम्प्रेस, ऐसे 6 पैक एब्स बनाने के लिए रोज पीने लगे थे दो-दो गिलास दूध

salman khan

बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर सलमान खान इन दिनों भले ही टीवी शो होस्ट कर रहे हों और कई गंभीर कंटेंट पर काम कर रहे हों, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब सलमान खान अपनी रोमांटिक केमिस्ट्री और अपनी शानदार पर्सनालिटी के लिए जाने जाते थे। ऐसी कई फिल्में हैं जिसमें सलमान खान की शानदार पर्सनालिटी देखने को मिली। जैसे वॉन्टेड, दबंग, पार्टनर लेकिन एक फिल्म ऐसी भी है जिसमें सलमान खान ने शर्ट उतारकर अपना हिट गाना दिया था। सलमान खान का वो गाना आज तक हिट है। इस गाने का नाम है 'ओ ओ जाने जाना...' याद आया।

सलमान खान की बॉडी देख दीवाने हो गए थे लोग

सलमान खान ने इस गाने में बिना शर्ट के जो बॉडी दिखाई है उसे देखकर उनके फैन्स मर मिटे थे। उनकी बॉडी देख ना सिर्फ नौजवानों को 6 पैक एब्स बनाने का शौक हुआ बल्कि छोटे- छोटे बच्चे भी सलमान खान जैसी पर्सनालिटी पाने के लिए दीवाने हो गए थे।

बच्चों ने गंभीरता से दूध पीना शुरू कर दिया था

एक इंटरव्यू में सोहेल खान ने बताया कि सलमान की बॉडी देख कैसे बच्चों ने दूध पीना शुरू कर दिया था क्योंकि वे सलमान जैसी बॉडी पाना चाहते थे। सोहेल ने बताया कि जब हमने 'ओ ओ जाने जाना' किया था... आप जानते हैं कितने बच्चे दूध पीना शुरू कर दिया था और उनकी मम्मियां उन्हें कहती थीं 'सलमान खान जैसी बॉडी चाहिए तो दूध पिओ'। उन बच्चों के लिए, भाई की बॉडी सिर्फ एक फैशन मात्र नहीं थी बल्कि उन्होंने ऐसी पर्सनालिटी पाने के लिए गंभीरता से दूध पीना शुरू कर दिया था। जिससे वह सलमान खान जैसे दिख सकें।

इन फिल्मों में नजर आएंगे समलान खान

सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों सलमान खान कई प्रोजेक्ट के साथ जुड़े हुए हैं। पहली तो 'बैटल ऑफ़ गालवान' है, दूसरी तरफ कबीर खान के साथ उनकी मुलाकात के बाद बजरंगी भाईजान 2 को लेकर भी काम शुरू किया जा रहा है। इसके अलावा भी सलमान खान के कई प्रोजेक्ट हैं जिनके बारे में अभी खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल तो 'बैटल ऑफ़ गालवान' का फर्स्ट लुक देखने के बाद फैन्स फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Read more about: salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X