करिश्मा कपूर को फिल्में छोड़ने का अफसोस नहीं
करिश्मा ने दिल्ली के एक बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी करने के बाद फिल्मों को अलविदा कह दिया था। हालांकि उन्होने इसी साल तलाक ले लिया। इस समय वह अपने बच्चों 'समायरा' और 'कियान' का पालन पोषण कर रही हैं। क्या वह एक सख्त मां हैं? इस पर करिश्मा का कहना है कि मैं सख्त नहीं बल्कि एक अनुशासन प्रिय मां हूं। समायरा मेरे साथ आराम से रहती है। करिश्मा ने बताया कि वह अपने बच्चों को लाइमलाइट से दूर रखना चाहती हैं और उन्हें सामान्य परवरिश देना चाहती हैं। अपने बचपन के बारे में करिश्मा का कहना है कि हम बस से स्कूल जाते थे और दोस्तों के साथ लंच करते थे। कपूर खानदान से होने के बावजूद हमारे लिए कुछ विशेष नहीं किया गया था।
सन 2012 में आयी फिल्म 'डेंजरस इश्क' से करिश्मा ने फिल्मों में फिर से वापसी की कोशिश की थी लेकिन यह फिल्म कामयाब नहीं रही। उनका कहना है कोई बेहतर ऑफर मिलने पर इसके बारे में जरूर सोचेंगी लेकिन फिलहाल वह बच्चों को समय दे रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications












