Throwback: दारा सिंह के साथ खड़ा यह बच्चा दशकों से बॉलीवुड पर कर रहा राज, आपने पहचाना क्या?

Dara Singh rare photo with this superstar: अक्सर लोग अपने चहेते स्टार्स की निजी जिंदगी में काफी दिलचस्पी रखते हैं। फिर चाहे उनका परिवार हो या उनका बचपन। लोग अक्सर अपने फेवरिट कलाकारों के बचपन की तस्वीरों को भी देखने में बेहद दिलचस्पी रखते हैं। सोशल मीडिया पर आजकल एक स्टार के बचपन की तस्वीर खूब वायरल हो रही है।
इस तस्वीर में एक बच्चा दारा सिंह के साथ खड़ा नजर आ रहा है। ये आज की तारीख में हर किसी के पसंदीदा अभिनेता है लेकिन, इन्हें इस तस्वीर में पहचान पाना इतना भी आसान नहीं है। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर को सोशल मीडिया पर यूजर्स खूब पहचानने की कोशिश कर रहे हैं। कई सफल तो कई बिल्कुल भी नहीं अनुमान लगा पा रहे कि ये आखिर कौन हैं?
तो चलिए पहले एक हिंट हम भी आपको दे देते हैं। ये ऐसे सुपरस्टार हैं तो सालों से अपनी फिटनेस और अनुशासित जीवन जीने के लिए जाने जाते हैं। इनकी पत्नी भी अभिनेत्री रह चुकी हैं और साथ ही यह दिग्गज अभिनेता के दामाद भी हैं। प्यार से इनके फैंस इन्हें 'खिलाड़ी' भी कहते हैं।
अब तो आप भी समझ गए होंगे कि यह बचपन की तस्वीर किसी और की नहीं बल्कि सुपरस्टार अक्षय कुमार की है। अक्षय कुमार राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया के दामाद हैं और इनकी शादी राजेश खन्ना की बड़ी बेटी ट्विंकल खन्ना के साथ हुई है। फिल्मी करियर को छोड़ अब ट्विंकल जानी मानी लेखिका भी हैं।
अक्षय कुमार की फिल्में पिछले कुछ समय से भले ही खास कमाल नहीं दिखा सकी हो लेकिन 'खिलाड़ी कुमार' की झोली में कई अच्छी फिल्में हैं। इसके अलावा अक्षय कुमार 'ओह माय गॉड 2', 'बड़े मिय़ां छोटे मियां 2', 'हेरा फेरी 3' और मराठी फिल्म 'वेडात मराठे वीर दौड़ले सात' में नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











