लाल शर्ट में बैठा ये बच्चा है बॉलीवुड का स्टार, हर फिल्म है ब्लॉकबस्टर की गारंटी! पहचाना आपने

बॉलीवुड सितारों की कई बार बचपन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है, जो फैंस को काफी पसंद आती है. फैंस चाहते हैं कि उनका फेवरेट सितारा पहले कैसा दिखता था, क्या काम करता था और उनका लाइफस्टाइल कैसा था, सब की डिटेल्स उन्हें मिलती रहे. ऐसे ही एक सुपरस्टार के बचपन की फोटो सामने आई है, जिसमें उन्हें लाल शर्ट में देखा जा रहा है. इस फोटो में उनके साथ बैठे उनकी बहन भी दिखाई दे रही है,जो बॉलीवुड की जानी-मानी निर्देशक है.
इस फोटो के सामने आने के बाद लोगों ने अपने सिर को पकड़ लिया है, लेकिन वह लोग इस फोटो में बैठे सितारे को पहचान नहीं पा रहे हैं. लाल शर्ट में नजर आने वाला बच्चा कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता-निर्देशक और एक्टर फरहान अख्तर है. फरहान फोटो में खिलखिला कर हंस रहे हैं, फरहान की हंसी काफी शरारती लग रही है.
बात करें फरहान के निजी जिंदगी के बारे में बात करें तो वे मशहूर गीतकार जावेद अख्तर के बेटे हैं. शबाना आजमी उनकी सौतेली मां है, लेकिन उन्हें बिल्कुल बेटे की तरह ही प्यार करती है. फरहान ने शिबानी दांडेकर से दूसरी शादी रचाई है. इससे पहले उन्होंने अधुना से शादी की थी. जिनसे उनका 2017 में तलाक हो गया था. अधुना से फरहान अख्तर के दो बच्चे हैं, जिनका नाम शाक्या और अकीरा है.
फरहान अख्तर और अधुना की शादी साल 2000 में हुई थी. उस समय तो फरहान अख्तर ज्यादा फेमस भी नहीं थे. दोनों ने साल 1997 में मिलना शुरू किया था और 3 साल बाद शादी कर ली थी. बाद में दोनों ने साथ में आमिर खान की फिल्म 'दिल चाहता है' में काम किया था. अधुना एक हेयर स्टाइलिस्ट थी. साल 2017 में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया था. अधुना को ही दोनों लड़कियों की कस्टडी दी गई. रिपोर्ट की मानें तो अब अधुना ने डिनो मोरिया के भाई को डेट करना शुरू किया है.


Click it and Unblock the Notifications











