बाल कलाकार नही है परेशान!

By Staff

Darsheel Safary
बाल कलाकारो के लगातार आठ घंटे काम करने और फिर पढाई के साथ संतुलन बनाने पर लगातार बात होती रही है कि लगातार काम रकने से उनका शोषण होता है।

इसके अलावा उनका बचपन छिनता है। पर इससे इतर बाल कलाकारो का कहना है कि वे काम करना पसंद करते है। फिल्‍म 'तारे जमीन पर' से चर्चा में आए बाल कलाकार दर्शील सफारी का कहना है कि वे अपने काम से इस जीवन का भी आनंद उठा रहे हैं।

दर्शील सफारी, पुरब भंडारे, श्रिया शर्मा, स्विनि खरे और जेन खान कुछ ऐसे बच्चे हैं जो अपने काम से अपनी पहचान कायम कर चुके हैं। वे किसी भी बड़े कलाकार की तरह ही काम करते हैं लेकिन उन्हें कोई शिकायत नहीं है। वे अपने इस जीवन का भी आनंद उठा रहे हैं।

टेलीविजन धारावाहिक बालिका वधू में आनंदी की भूमिका निभा रही अविका गौर ने कहा, "मुझे अपने जीवन में किसी तरह की कमी महसूस नहीं होती। मुझे तो लगता है कि मैं पहले से बेहतर जीवन जी रही हूं।"

जेन खान ने कहा, "मुझे पढ़ाई और काम में संतुलन बनाने में परेशानी नहीं होती।"

कुल 50 से अधिक विज्ञापनों और अनेक फिल्मों में काम कर चुकी स्विनि खरे ने कहा कि उन्हें दूसरे बच्चों से अलग जीवन जीने में कोई दिक्कत नहीं है। सच कहूं तो मेरे जीवन में कुछ खास परिवर्तन नहीं आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X