..................... Chief minister salary thalapathy Vijay will get 2.85 lakh per month as CM salary thalapathy Vijay income and net worth - Hindi Filmibeat

CM Vijay Salary: विजय की नेटवर्थ के सामने चुल्लू भर पानी है CM की सैलरी, हर महीने मिलेंगे इतने लाख

CM Vijay Salary: थलापति विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। इसे लेकर उनके फैंस और चाहने वालों में भारी सेलिब्रेशन है। अभिनेता से राजनेता बने थलापति विजय से राज्य के लोगों को काफी उम्मीदें हैं। विजय ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा लिया है और अब बतौर मुख्यमंत्री हर कोई उनका काम देखने के लिए उत्साहित है।

CM Vijay Salary

तमिलनाडु का सीएम बनने पर कितनी सैलरी

थलापति विजय उन हस्तियों में है जो अपनी मेहनत के दम पर फर्श से अर्श पर पहुंचे हैं। आइए जानते हैं कि थलापति विजय को पहली फिल्म के लिए कितनी फीस मिली थी और अब तमिलनाडु का सीएम बनने पर कितनी सैलरी मिलेगी। इसके साथ ही हम थलापति विजय की कमाई और नेटवर्थ से जुड़े फैक्ट आपको बताने जा रहे हैं।

500 रुपये पहली फिल्म की फीस

1974 में जन्मे विजय के पिता एसए चंद्रशेखर साउथ इंडस्ट्री के पॉपुलर फिल्ममेकर हैं। थलापति विजय ने अपने पिता की फिल्म 'वेट्री' से एक्टिंग करनी शुरू की थी। थलापति विजय ने साल 1984 में रिलीज हुई फिल्म 'वेट्री' में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। इस फिल्म का डायरेक्शन उनके पिता एसए चंद्रशेखर ने किया था। इस फिल्म के लिए थलापति विजय को 500 रुपये फीस मिली थी।

30 सालों का फिल्मी सफर

थलापति विजय ने अपने 3 दशक से ज्यादा लंबे करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। थलापति विजय पिछली बार साल 2024 में फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' में नजर आए थे।

सीएम थलापति विजय की सैलरी

थलापति विजय को पहली फिल्म के लिए 500 रुपये फीस मिली थी। अब वह तमिलनाडु के 9वें सीएम बने गए हैं। थलापति विजय को पहली बार मुख्यमंत्री बनने पर 2.85 लाख रुपये प्रति महीने सैलरी मिलने वाली है।

600 करोड़ के मालिक

थलापति विजय की 2.85 लाख रुपये की सैलरी में विधायक का वेतन, निवार्चन क्षेत्र का भत्ते और अन्य भत्ते भी शामिल हैं। इस तरह से उनको सालाना 34 लाख रुपये मिलने वाले हैं। बताते चलें कि थलापति विजय की नेटवर्थ को लेकर सामने आई रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि 600 करोड़ रुपये के मालिक हैं।

Read more about: thalapathy vijay bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X