कौन है वो महिला जिसके नाम के खुलासे से सोनू की जिंदगी हो सकती है तबाह?
जिसके बारे में सोनू ने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। सोनू ने अपनी शिकायत में कहा है कि उन्हें छोटा शकील के आदमी फोन और एसएमएस पर धमका रहे हैं और एक खास इवेंट मेनेंजमेंट कंपनी से एग्रीमंट साइन करने को कह रहे हैं और अगर सोनू उनकी बात नहीं मानते हैं तो वो लोग उन्हें बदनाम करने की धमकी दे रहे है और कह रहे हैं कि इसका अंजाम काफी बुरा हो सकता है।
ताज्जुब यह है कि बॉलीवुड में सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाले सिंगर सोनू निगम से छोटा शकील और उसके गुर्गे पैसों की मांग नहीं कर रहे हैं और ना ही उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। बल्कि वह यह कह रहे हैं कि अगर सोनू निगम उनकी बात नहीं मानते हैं तो वह उनका एक राज खोल देंगे और उस महिला के बारे में बता देंगे जिसका नाम खुलने पर सोनू की पूरी जिंदगी में भूचाल आ सकता है।
अब सोचने वाली बात यह है कि वह कौन सी महिला है जिसका नाम सोनू नहीं चाहते हैं कि दुनिया के सामने आये और उससे सोनू का क्या लेना-देना है? आखिर ऐसा कौन सा राज छोटा शकील जान गया है जिसकी वजह सोनू के माथे पर पसीना आ रहा है? आखिर किस महिला के नाम पर सोनू को ब्लैकमेल करने की कोशिश में है छोटा शकील।
खैर इन सारे सवालों का जवाब तो सोनू निगम ही दे सकते हैं, बस इतना सुनायी पड़ रहा है कि जिस महिला की बात छोटा शकील और उसके आदमी सोनू से कर रहे हैं वह हिंदी सिनेमा के संभ्रात परिवार से ताल्लुक रखती है।
गौरतलब है कि सोनू निगन का साल 2014 में वर्ल्ड टूर है जिसके तहत वह अलग-अलग देशों में 12 स्टेज शोज करेंगे, इसके लिए सोनू निगम ने एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के साथ करार किया हुआ है, लेकिन छोटा शकील की ओर से कहा जा रहा है कि सोनू इस कंपनी को छोड़कर उनकी बतायी कंपनी से करार करे। फिलहाल तो अभी सोनू निगम मुंबई से बाहर है देखते हैं पुलिस इस मामले में क्या कदम उठाती है?


Click it and Unblock the Notifications












