सुशांत सिंह राजपूत ने जिस बेटे को छिछोरे में मरने से बचाया, उसने लिखा- कैसे इंसान ये कर सकता है
साल 2019 में सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म छिछोरे रीलीज हुई। ये फिल्म सुशांत के किरदार अनिरुद्ध पर आधारित है। जहां पर उसका बेटा इंजीनियरिंग की परीक्षा में फेल होने के बाद जिंदगी को खत्म करने का प्रयास करता है और एक ऊंची इमारत से छलांग लगाता है। लेकिन उसकी जान बच जाती है।
अनिरुद्ध अपने बेटे को जिंदगी का सही अर्थ समझाता है। बेटे की जीने की इच्छा को वापस लाने के लिए वह हर मुमकिन कोशिश करता है। बेटे को फिल्म में जीवन की सीख देने वाले सुशांत ने खुद डिप्रेशन में आकर सुसाइड कर लिया। ऐसे में जब इसकी खबर छिछोरे में उनके बेटे की भूमिका निभाने वाले कलाकार मोहम्मद समद को मिली।

तो उन्होंने एक इमोशनल मैसेज लिखा। समद ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि कैसे एक पढ़ा-लिखा इंसान यह कर सकता है। यह यकीन करना मुश्किल है। मैंने आपसे बहुत कुछ सीखा है और भी सीखना बाकी था। मैं अब भी यकीन नहीं कर पा रहा हूं। भगवान आपको स्वर्ग में ऊंचा स्थान दे। आपकी आत्मा को शांति मिले सर।
View this post on InstagramA post shared by MOHAMMAD SAMAD (@mohammadsamadofficial) on
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











