छिछोरे ट्रेलर - फैन्स को मिला फ्रेंडशिप डे का बेस्ट गिफ्ट, 7 सुपरस्टार की ब्लॉकबस्टर दोस्ती
दंगल फेम नितेश तिवारी अपने अगले प्रोजेक्ट के साथ हाज़िर हैं। फिल्म का नाम है छिछोरे और इसका ट्रेलर, फ्रेंडिशिप डे के मौके पर लॉन्च किया गया है। फिल्म का ट्रेलर देखकर आप भी इमोशनल हो जाएंगे। फिल्म सात दोस्तों की कहानी है जो कॉलेज में शुरू होकर बुढ़ापे तक चलेगी। और इस दौरान ये सातों आपस में उसी तरह जुड़े रहेंगे।
फिल्म का ट्रेलर देखकर फैन्स ने इसे ब्लॉकबस्टर का दर्जा दे दिया है। फिल्म को प्रोड्यूस किया है साजिद नाडियाडवाला ने। ये नितेश तिवारी की चौथी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने चिल्लर पार्टी, भूतनाथ रिटर्न्स और दंगल बनाई है। फिल्म का ट्रेलर देखकर आपको अपनी दोस्ती के कुछ किस्से ज़रूर याद आएंगे -
सुशांत सिंह राजपूत, श्रद्धा कपूर, वरूण शर्मा, ताहिर राज भसीन, नवीन पॉलीशेट्टी, प्रतीक बब्बर फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म 6 सितंबर को रिलीज़ हो रही है। फिल्म का म्यूज़िक दिया है प्रीतम ने और गीत लिखे हैं अमिताभ भट्टाचार्य ने। यहां देखिए छिछोरे का ट्रेलर -


Click it and Unblock the Notifications