Last Film Show के 15 वर्षीय एक्टर राहुल कोली का कैंसर से निधन, भारत की ओर से OSCAR गई है फिल्म

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक दुखभरी खबर सामने आ रही है। इस साल भारत की ओर से ऑस्कर में गई फिल्म 'छेल्लो शो' [Last Film Show] के लीड एक्टर राहुल कोली ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। 15 वर्षीय राहुल कैंसर से पीड़ित थे। राहुल के पिता के मुताबिक, उन्हें बार-बार बुखार आ रहा था। इसके बाद ही उन्हें उल्टियां होने लगी थीं।
'छल्लो शो' में भाविन राबरी, विकास बाटा, रिचा मीना, भावेश श्रीमाली, दीपेन रावल और राहुल कोली मुख्य भूमिकाओं में दिखे थे। फिल्म को प्रोड्यूस किया है सिद्धार्थ रॉय कपूर, पान नलिन, धीर मोमाया और मार्क डुआले ने। दुख की बात है कि 3 दिनों के बाद ही, 14 अक्टूबर को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। लेकिन इसे देखने के लिए राहुल अब हमारे बीच नहीं रहे।
रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल के पिता ने कहा, "रविवार, 2 अक्टूबर को, उसने नाश्ता किया और फिर अगले कुछ घंटों तक उसे बार- बार बुखार आ रहा था। राहुल ने तीन बार खून की उल्टी की और फिर उसने दम तोड़ दिया। हमारा परिवार टूट गया है। लेकिन हम उसके अंतिम संस्कार के बाद 14 अक्टूबर को रिलीज के दिन उसकी फिल्म एक साथ देखेंगे।"
फिल्म करने के दौरान राहुल दस साल के थे और वह ल्यूकेमिया से लड़ रहे थे। राहुल के परिवार ने जामनगर के पास हापा गांव में उनके लिए प्रार्थना सभा की। राहुल के पिता, रामू, जो ऑटोरिक्शा चलाते हैं, ने खुलासा किया कि उनका बेटा फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। उन्होंने TOI से बात करते हुए कहा, "वह बहुत खुश था और अक्सर मुझसे कहता था कि 14 अक्टूबर के बाद हमारा जीवन बदल जाएगा। लेकिन उसने हमें उससे पहले छोड़ दिया।"


Click it and Unblock the Notifications











