कैंसर से जूझ रही मशहूर एक्ट्रेस का उड़ाया गया मजाक, कमेंट देख खौल उठेगा खून!

Chhavi Mittal Troll- कई बार ऐसा देखा जाता है कि लोग बिना कुछ सोचे समझे बातें करते है और वो काफी हैरान करने वाली होती हैं। ऐसा ही कुछ अभिनेत्री छवि मित्तल के साथ हुआ है जो कि इस वक्त कैंसर से जूझ रही हैं और लगातार इलाज करवा रही हैं।
सोशल मीडिया पर लोगों ने उनका भी मजाक बना डाला है। जैसे ही लोगों के कमेंट्स उनके हेयर लॉस को लेकर सामने आए वो खबरों का हिस्सा बन गईं। दरअसल छवि मित्तल के बाल झड़ रहे हैं और कैंसर के इलाज के दौरान ऐसा होना काफी आम बात मानी जाती है।
कई बार तो लोग इससे परेशान होकर बाल मुड़वा देते हैं। इस वक्त एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें छवि मित्तल खड़ी हैं और किसी ने इस तस्वीर पर रिएक्ट करते हुए लिखा है, ''सर के बाल उड़ गए आपके, ट्रीटमेंट करवाओ।''
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस रिएक्शन के सामने आने के बाद लोग भड़क गए हैं और इस बात का विरोध कर रहे हैं। लोगों ने ये बात बोले वाले शख्स को जमकर ट्रोल किया है। एक ने लिखा, ''वह उन नकली सुंदरियों जैसे कि उर्वशी रौतेला, नोरा और अन्य से भी बहुत सुंदर है।''
एक ने लिखा, ''ऐसा बोलना गलत बात है।'' एक ने लिखा, ''ये मजाक का विषय नहीं है, थोड़ा सेंसिटिव होना चाहिए।'' एक ने लिखा, ''दयालु बनो दोस्तों, यह बहुत कठिन है, दवाओं के कारण सारे बाल झड़ गए हैं।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि छवि ने इसको लेकर जवाब नहीं दिया है।
छवि मित्तल एक शानदार अदाकारा होने के साथ साथ एक अच्छी लेखक भी हैं। फिलहाल वो एक बुरे वक्त से गुजर रही हैं लेकिन देखने वाली बात होगी कि वो कब तक इस बीमारी को मात देंगी। आप देखिए ये पोस्ट जो कि वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications











