दीपिका पादुकोण ने विक्रांत मसीह के साथ किया नए साल का छपाक स्वागत - देखिए धमाकेदार डांस
दीपिका पादुकोण, 10 जनवरी 2020 को छपाक के साथ परदे पर वापस आ रही हैं। फिल्म में दीपिका एक एसिड अटैक पीड़िता बनी है जो इसके खिलाफ समाज में लड़ती हैं। उनका किरदार, असल जीवन में लक्ष्मी अग्रवाल से प्रेरित है। फिल्म में दीपिका का साथ दे रहे हैं विक्रांत मसीह। अब दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ज़बरदस्त वीडियो शेयर किया है।
दीपिका इसी वीडियो के साथ नए साल का स्वागत कर रही हैं। इस वीडियो में दीपिका और विक्रांत कार में बैठे हैं और अचानक ही पंजाबी गाना शुरू होने पर डांस करना शुरू कर देते हैं।

गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण के लिए 2019 शानदार साल रहा है। जहां एक तरफ वो छपाक के साथ प्रोड्यूसर बन रही हैं वहीं शादी के बाद रणवीर सिंह के साथ उन्होंने अपनी पहली फिल्म शूट कर ली है। फिल्म में वो रणवीर सिंह यानि कि कपिल देव की पत्नी की भूमिका में हैं।
View this post on InstagramWelcoming the New Year like...💃🏻🎉💃🏻(with my partner in crime)... #chhapaak #10thjanuary
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on
बात करें विक्रांत मसीह की तो 2019 में विक्रांत मसीह ने अपनी वेब सीरीज़ मेड इन हेवेन, क्रिमिनल जस्टिस और ब्रोकन बट ब्यूटीफुल - 2 के साथ तहलका किया। वहीं क्रिमिनल जस्टिस के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का अवार्ड भी मिला।


Click it and Unblock the Notifications











