छपाक स्क्रीनिंग - फिल्म तो शानदार लेकिन रणवीर और दीपिका का ये वीडियो भी बेहद प्यारा
दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक की स्क्रीनिंग आज मुंबई में हुई और ये सितारों से भरी शाम थी। लोगों को फिल्म बेहद पसंद आई जो उनके चेहरों से साफ था लेकिन सबसे खुश नज़र आए दीपिका पादुकोण के पतिदेव रणवीर सिंह। और उन्हें खुश देखकर दीपिका भी बेहद खुश नज़र आईं।
दीपिका और रणवीर ने तस्वीरें खिंचवाईं और दीपिका ने प्यार से रणवीर को एक किस दिया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि शादी के बाद दीपिका की ये पहली फिल्म है।

यहां देखिए इस वीडियो में कि दीपिका और रणवीर, प्रोड्यूसर दीपिका पादुकोण की पहली फिल्म पर कितने खुश हैं।
View this post on InstagramA post shared by Filmibeat (@filmibeat_insta) on
गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण, छपाक से ना सिर्फ शादी के बाद अभिनय में वापसी कर रही हैं बल्कि एक प्रोड्यूसर के तौर पर वो एक नए सफर की शुरूआत कर रही हैं।
यहां देखिए छपाक स्क्रीनिंग से कुछ तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications











