छपाक का नया टीज़र - दीपिका पादुकोण की नई मुश्किल आपको झकझोर देगी
दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक से फिल्म का नया टीज़र बाहर आ चुका है। इस टीज़र में एक एसिड अटैक पीड़िता के लिए नौकरी पाना भी कितना मुश्किल हो जाता है, इस परेशानी को बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है। फिल्म में दीपिका मालती नाम की लड़की का किरदार निभा रही हैं जो लक्ष्मी अग्रवाल पर आधारित है।
फिल्म में दीपिका जगह जगह नौकरी ढूंढने जाती हैं लेकिन उन्हें किसी ना किसी बहाने से रिजेक्ट कर दिया जाता है। कहीं कहीं उन्हें अपंग भी कह दिया जाता है।

इस टीज़र को देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
View this post on InstagramA post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on
गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण - विक्रांत मसीह स्टारर मेघना गुलज़ार की ये फिल्म इस शुक्रवार को रिलीज़ हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications











