मुसीबत में दीपिका पादुकोण- छपाक पर क्रेडिट ना मिलने पर लक्ष्मी अग्रवाल के वकील ने दायर की याचिका
एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल पर हाल ही में फिल्म छपाक रिलीज हुई थी जिसमें दीपिका पादुकोण ने मुख्य किरदार निभाया था। इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा हंगामा तब हो गया था जब दीपिका पादुकोण प्रोटेस्ट के दौरान जेएनयू पहुंच गई थीँ। लेकिन अब वो एक कानूनी पचड़े में फिर से फंसती नजर आ रही है क्योंकि लक्ष्मी अग्रवाल के वकील ने उनके खिलाफ एक याचिका दायर की है। गौरतलब है कि उनका आरोप है कि फिल्म का सही क्रेडिट लक्ष्मी अग्रवाल को नही मिला है।
हालांकि अदालत ने फिल्ममेकर्स को इस बात के लिए पहले ही अगाह कर दिया था कि लक्ष्मी अग्रवाल को फिल्म का सही सही क्रेडिट मिलना चाहिए। इस बात को लेकर कोर्ट की बात ना मानने पर लक्ष्मी के वकील ने अवमानना याचिका दायर की है।

लक्ष्मी अग्रवाल की वकील का नाम अपर्णा भट्ट है। अब देखने वाली बात तो ये है कि आगे क्या होता है। इस अवमानना अपील की जानकारी खुद अपर्णा ने आईएएनएस को बताई है।
छपाक की बात करें तो दीपिका पादुकोण इस फिल्म को लेकर काफी खुश हैं और फिल्म को काफी शानदार रिसपॉन्स मिला है। फिलहाल वो अपनी आने वाली फिल्म 83 को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं।


Click it and Unblock the Notifications











