छपाक की शूटिंग सेट से फिर Leak हुआ वीडियो- दीपिका पादुकोण और विक्रांत मेसी आए नजर
Recommended Video
सुपरस्टार एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस समय फिल्म छपाक में बिजी हैं और वो एक दमदार किरदार प्ले कर रहीं हैं। इस फिल्म से उनके पहले लुक ने आकर कमाल कर दिया था और लोगों ने उनकी काफी ज्यादा तारीफ की थी। लीड एक्टर की बात करें तो फिल्म में मिर्जापुर फेम विक्रांत मेसी नजर आने वाले हैं। इस समय फिल्म छपाक के शूटिंग सेट एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दीपिका और विक्रांत शूटिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।
दीपिका इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा बिजी हैं और उनको ये किरदार काफी पसंद आया था। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण एक ऐसी लड़की की भूमिका निभा रही हैं जिसके चेहरे पर तेजाब से हमला कर दिया गया था।

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की ये भूमिका लक्ष्मी अग्रवाल नामक पीड़ित महिला पर आधारित है। इस फिल्म से दीपिका पादुकोण प्रोडक्शन में भी कदम रखने जा रही हैं।
दीपिका पादुकोण की ये धमाकेदरा फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी। बीते समय की बात करें तो दीपिका पादुकोण ने एक से बढकर एक दमदार फिल्में दी हैं। फिलहाल आप देखिए ये वायरल वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications