छावा एक्टर विनीत कुमार के घर आया नन्हा मेहमान, शादी के तीन साल बाद बने पिता

Chhaava actor vineet kumar singh blessed with baby boy: छावा एक्टर विनीत कुमार सिंह के घर खुशियों ने दस्तक दी है। बता दें कि एक्टर पिता बन गए हैं। शादी के तीन साल बाद कपल के घर बच्चे की किलकारी गूंजी है। बता दें कि कपल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस खुशखबरी को शेयर किया है। 24 जुलाई को कपल ने बेटे का स्वागत किया है। हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए एक्टर ने कहा कि- मैं बहुत ही खुश हूं। मैं अपनी भावनाओं पर कंट्रोल नहीं कर पा रहा हूं बहुत कुछ हो रहा है।
पिता बने विनीत कुमार सिंह
अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जानकारी देते हुए एक्टर ने लिखा- 'ईश्वर की असीम कृपा! इस दुनिया में आपका स्वागत है। नन्हा सिंह आ गया है अब यह दिल चुरा रहा है। इस अनमोल खुशी को देने के लिए ईश्वर का शुक्रिया।' बता दें कि कपल की इस पोस्ट पर फैन्स और सितारों के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। विक्रांत मैसी ने कमेंट करते हुए लिखा-बहुत-बहुत बधाई भाई साहब। वहीं आहना कुमरा ने लिखा- क्या गजब की गुड न्यूज दी है। मैं छुटकू से मिलने के लिए बेकरार हूं।
विनीत कुमार सिंह वर्कफ्रंट
विनीत कुमार सिंह के काम की बात करें तो उन्हें विक्की कौशल की फिल्म छावा, सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव और सनी देओल की फिल्म जाट में देखा गया था। इसके अलावा वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपना जलवा बिखेर रहे हैं। बता दें कि एक्टर अमेजन प्राइम की वेबसीरीज रंगीन में नजर आए हैं। यह सीरीज 25 जुलाई को रिलीज हुई है। इस सीरीज में विनीत कुमार सिंह एक पत्रकार से जिगोलो बने आर्दश जौहरी के किरदार में नजर आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











