..................... Chetan Bhagat's son Ishaan makes acting debut in Kai Po Che | 'काई पो चे' से चेतन भगत के बेटे ने रखा बॉलीवुड में कदम - Hindi Filmibeat

'काई पो चे' से चेतन भगत के बेटे ने रखा बॉलीवुड में कदम

आज पर्दे पर अभिषेक कपूर की बहुचर्चित फिल्म 'काई पो चे' पहुंची है। जो लोग साफ-सुथरी और रूटीन ड्रामा से हटकर फिल्में पसंद करते हैं उनके लिए तो यह फिल्म किसी वरदान से कम नहीं हैं। फिल्म समीक्षकों ने पहले ही इस फिल्म को फुल मार्क्स दे दिये है देखते हैं कि जनता-जनार्दन क्या फैसला करती है।

'काई पो चे' के बनने से लेकर रिलीज होने तक केवल यही बात सामने आयी कि फिल्म के हीरो सुशांत सिंह राजपूत की यह पहली फिल्म है लेकिन नहीं कोई और भी है जिसकी यह पहली फिल्म है।

जानना चाहते हैं कि कौन है वो? तो वो है मशहूर लेखक चेतन भगत के आठ साल के बेटे ईशान भगत। जिन्होंने अपने पापा के मशहूर नॉवेल ' 3 मिस्टेक्स ऑफ माई लाईफ' पर आधारित फिल्म 'काई पो चे' से ही अपने अभिनय करियर की शुरूआत की है।

Cheth is Wifean Bhagat wit
फिल्म में उन्होंने राज कुमार यादव के बेटे का रोल निभाया है, फिल्म में भी उनका नाम ईशान ही है। इस बात के बारे में चेतन भगत ने फिल्म की रिलीज के बाद ही बताया। चेतन ने कहा कि मैं पूरे टाइम ईशान के लिए सेट पर रहता था लेकिन एक लेखक के हैसियत से नहीं बल्कि एक पिता के रूप में।

चेतन भगत ने भी फिल्म 'काई पो चे' की दिल से तारीफ की और कहा कि वाकई में अभिषेक कपूर ने बढ़िया और शानदार फिल्म बनायी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X