Uorfi Javed कर रही हैं युवाओं का दिमाग खराब, युवा बिस्तर में घुसकर उर्फी की तस्वीरें देख रहे हैं - चेतन भगत

Uorfi Javed

Chetan Bhagat slams Uorfi Javed sensual dresses: सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद अब खबरों में भी किसी ना किसी वजह से बनी रहती हैं। आप उन्हें पसंद करें या नहीं लेकिन इग्नोर नहीं कर सकते हैं। उर्फी जावेद अपनी बोल्ड और अतरंगी आउटफिट के लिए अक्सर ट्रेंड करती हैं। कई बार कई सेलेब्स भी उनकी फैशन च्वाइस पर अपनी राय दे चुके हैं।

अब इसी कड़ी में एक और सेलिब्रिटी का नाम जुड़ गया है जिन्होंने अपने वक्तव्य में उर्फी जावेद का जिक्र किया है। ये मशहूर पर्सनैलिटी कोई और नहीं बल्कि प्रसिद्ध लेखक चेतन भगत हैं। चेतन भगत ने यूथ के बीच सोशल मीडिया के नशे के मुद्दे पर बात करते हुए उनका जिक्र किया।

चेतन भगत ने बातचीत के दौरान कहा कि, आजकल का यूथ उर्फी जावेद की तस्वीरों के देखने में व्यस्त है। हम आपको बताते हैं कि दरअसल क्या मामला है।

चेतन भगत ने क्यों कहा ऐसा

चेतन भगत ने क्यों कहा ऐसा

दरअसल, आज तक चैनल के कार्यक्रम में साहित्य की बात करते हुए चेतन भगत ने युवाओं को किताब पढ़ने की सलाह दी। उन्होंने कहा - इंटरनेट सही चीज है, लेकिन इसने युवाओं को कमजोर कर दिया है. पूरा दिन लड़के फोन में रील्स वीडियो देखते हैं, तस्वीरें लाइक करते हैं। युवा उर्फी जावेद की फोटो लाइक कर रहे हैं। लोग बिस्तर में घुसकर उर्फी जावेद की तस्वीरें देख रहे हैं।

उर्फी जावेद के बारे में कहा

उर्फी जावेद के बारे में कहा

चेतन भगत ने आगे कहा- उस बेचारी की गलती नहीं है। वो अपना करियर बना रही है। आज मैंने भी उनकी तस्वीर देखी। उन्होंने दो फोन पहने हैं। ऐसी पचासी चीजें हैं।एक देश का वो जवान है जो कारगिल में देश की रक्षा कर रहा है और एक यूथ है जो उर्फी जावेद की तस्वीरें देख रहा है, उस यूथ का क्या होगा?

उर्फी ने शेयर की थी तस्वीर

उर्फी ने शेयर की थी तस्वीर

उर्फी जावेद ने हाल ही में एक तस्वीर शेयर की थी। इस वीडियो में उन्होंने टॉप के रूप में दो फोन पहन रखा था। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था -फुल्ली चार्ज्ड। इसके साथ ही उन्होंने ब्लू ब्लेजर और ट्राउजर भी पहन रखा था।

वायरल होती हैं उर्फी की तस्वीरें

वायरल होती हैं उर्फी की तस्वीरें

बता दें कि उर्फी जावेद की तस्वीरें उनकी अतरंगी आउटफिट की वजह से अक्सर वायरल हो जाती हैं। इसी क्रम में उनका उदाहरण देते हुए चेतन भगत ने अपनी बात रखी थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X