नोबेल न सही, कपिल ही सही, कपिल शर्मा से मिलने को उत्साहित चेतन भगत ने किया ट्वीट
चेतन भगत सोशल मीडिया पर बहुत उत्साहित हैं। हमेशा की तरह उनकी नई किताब हाफ गर्लफ्रेंड का क्रेज़ युवाओं पर चढ़ा हुआ है, लेकिन चेतन पर भूत सवार है कॉमेडी का। दरअसल, सोमवार को चेतन भगत कॉमेडी नाइट्स विद कपिल का एपिसोड शूट करने वाले हैं। पर चेतन का उत्साह है कि भर भर के उनके ट्वीट्स में दिख रहा है।
चेतन का पहले ट्वीट में उन्होंने कहा कि वो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में अपनी बैंड बजवाने जा रहे हैं।

अगले ही ट्वीट में चेतन ने अपने फैंस से कपिल शर्मा की गुगली करने का आइडिया मांगा। अब ये तो जगजाहिर बात है कि कपिल के शो पर जो भी जाए कपिल उसकी बैंड बजाए बिना तो विदा नहीं करते। ऐसे में चेतन भगत इससे बच जाए ये तो नामुमकिन है।
चेतन कॉमेडी के मूड में सुबह से ही दिख रहे हैं। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार न सही, वे कपिल शर्मा के शो पर इंविटेशन पाकर ही खुश हैं। इसके साथ ही उन्होंने कपिल से मिलने की उत्सुकता भी ज़ाहिर की।
देखिए कि किस तरह से कपिल बजा सकते हैं चेतन की बैंड -
chetan bhagat kapil sharma comedy nights with kapil colors comedy कॉमेडी नाइट्स विद कपिल कपिल शर्मा चेतन भगत कॉमेडी कलर्स टीवी


Click it and Unblock the Notifications