Exclusive: बिना किसी कहानी के 'चेन्नई एक्सप्रेस' ने रचा इतिहास
'चेन्नई एक्सप्रेस' की सफलता से हर कोई हैरान-परेशान है, किसी को समझ में नहीं आ रहा है कि फिल्म की सफलता पर कितनी खुशी मनायी जाये। शाहरूख के चाहने वाले जहां इस बात से बहुत खुश हैं वहीं दूसरी ओर शाहरूख की आलोचना करने वालों के इस फिल्म की सक्सेस पच नहीं रही है। कुछ समीक्षकों ने फिल्म की सफलता पर शक पैदा किया है बावजूद इसके जनता-जनार्दन को इन सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।
इस फिल्म ने केवल भारत में ही सफलता के झंडे नहीं गाड़े बल्कि विदेशों में भारत की गर्दन ऊंची कर दी है। यही बात समीक्षकों पसंद नहीं आ रही है। फिल्म की सफलता पर जैसे ही किंग खान ने कहा कि 'चेन्नई एक्सप्रेस' की सक्सेस मेरी 20 सालों की मेहनत का नतीजा है। तो उनकी इस बात पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गयीं जिन्हें फिल्म की कामयाबी समझ में नहीं आ रही हैं।
एक प्रतिष्ठित न्यूज चैनल में काम करने वाले वरिष्ठ पत्रकार ने अपने फेसबुक वॉल पर लिखा है कि चेन्नई एक्सप्रेस अगर शाहरुख की बीस साल की मेहनत है...तो समझो ये मेहनत बेकार गयी..चेन्नई एक्सप्रेस भले ही दो सौ करोड़ से ज्यादा कमा चुकी हो, लेकिन ये बे-सिर-पैर की फिल्म है.. और शाहरुख अगर कहते हैं कि ये उनकी बीस साल की मेहनत है तो उनके खाते में एक बड़ा शून्य आना चाहिये...। जिसे काफी लोगों ने लाइक किया है।
गौरतलब है कि शाहरूख ने कहा कि 'चेन्नई एक्सप्रेस' ने मेरे 20 साल का कर्ज चुका दिया, यह फिल्म मेरे अब तक के करीब दो दशकों के करियर की उपलब्धि है और अच्छे-बुरे दौर की भरपाई है।
खैर चाहे कोई कुछ भी कहे फिल्म तो सुपरडुपर हिट हो गयी है और आलोचनाओं के बाद भी लोगों को स्वस्थ मनोरंजन करा चुकी है, अब चाहे कोई कुछ भी कहे फिल्म और शाहरूख ने अपना काम कर दिया है।
आईये जानते हैं कि शाहरूख की बात पर किसने क्या कहा...


Click it and Unblock the Notifications