Exclusive- चेन्नई एक्सप्रेस में सुहाना को शाहरुख नही दीपिका आंटी पंसद आईं!
कहते हैं कि लड़कियां हमेशा अपने पिता जैसा ही पति चाहती हैं और अगर शाहरुख खान जैसा रोमांटिक पिता हो तो फिर तो बेटी को जरुर ऐसे ही पति और ब्वॉय फ्रैंड की चाहत होगी। शाहरुख खान ने अपनी बेटी सुहाना के लिए अपने जैसे ही पति और ब्वॉय फ्रैंड की इच्छा जताई है। ऐसा शाहरुख खान ने अपनी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के लिए हुए इंटरव्यू के दौरान कहा। साथ ही शाहरुख खान ने ये भी बताया कि उनके बच्चों को चेन्नई एक्सप्रेस में शाहरुख खान से ज्यादा दीपिका पादुकोण एंटरटेनिंग लगी हैं। सुहाना और आर्यन को दीपिका पादुकोण की कॉमेडी चेन्नई एक्सप्रेस में खूब भाई है। साथ ही शाहरुख खान से उन्होंने शिकायत भी की कि वो दीपिका के सामने फीके पड़ गये।
चेन्नई एक्सप्रेस फिल्म यूं तो बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग के बाद अभी भी लगातार कमाई किये जा रही है। लोगों को फिल्म इतनी पसंद आई है कि लोग एक से भी ज्यादा बार फिल्म को देखने सिनेमाहॉल जा रहे हैं। इसके अलावा समीक्षकों को चेन्नई एक्सप्रेस कुछ खास पसंद नहीं आई है। समीक्षकों को फिल्म में कई सारी कमियां नज़र आई हैं। लेकिन फैन्स को तो शाहरुख और दीपिका की जोड़ी बेहतरीन लगी है। सभी ने फिल्म की काफी तारीफ की है और अगर कमाई के मामले में देखा जाए तो चेन्नई एक्सप्रेस ने तो रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है और अब तक की सभी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं।
चेन्नई एक्सप्रेस फिल्म को देखने के बाद शाहरुख खान के बच्चों को भी शाहरुख से ज्यादा दीपिका आंटी पसंद आई हैं। उनका कहना है कि दीपिका ने काफी बेहतरीन कॉमेडी की है।


Click it and Unblock the Notifications