शाहरुख की चेन्नई एक्सप्रेस का रिकॉर्ड कौन तोडे़गा!
शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस ने इस साल अभी तक के सारे रिकॉर्ड तोड़कर खुद को अभी तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म घोषित कर लिया है। लेकिन यूं लग रहा है कि ये रिकॉर्ड ज्यादा समय तक टिका नहीं रहने वाला है। अब आप सोच रहे हैं को हो ना हो सलमान खान ही इस फिल्म के रिकॉर्ड को तोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन यहां मामला कुछ और ही है। शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के रिकॉर्ड को तोडने का सपना देख रहे हैं सलमान खान के भाई सोहेल खान। सोहेल खान की फिल्म मेंटल जल्द ही रिलीज होने वाली है। और आजकल वो जहां भी जाते हैं ये कहते फिरते हैं कि मेंटल फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस और दबंग दोनों फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ देगी।
सोहेल की इस बात से तो अंदाजा हो जाता है कि वो सिर्फ शाहरुख खान ही नहीं बल्कि अपने ही भाई अरबाज खान को भी पीछे छोड़ने की तैयारी में हैं। एक अखबार के मुताबिक हाल ही में सोहेल खान एक पार्टी अटैंड करने सोबो क्लब गये थे। वहां पर कुछ लोगों ने उन्हें अपने दोस्तों और बाकी गेस्ट्स के सामने ये कहते हुए सुना कि उनकी फिल्म मेंटल शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस और दबंग दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ देगी। सोहेल खान की फिल्म मेंटल पहले इसी साल ईद पर रिलीज होने वाली थी लेकिन फिल्म की शूटिंग ना पूरी हो पाने के चलते फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गयी।
शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस ने सलमान खान की फिल्म एक था टाइगर का फर्स्ट डे कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ा और साथ ही दबंग का भी। सिर्फ इँडिया में ही नहीं बल्कि शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस ने पाकिस्तान में भी सलमान खान की दबंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। फिल्हाल तो शाहरुख की चेन्नई एक्सप्रेस ही अब तक की सबसे बड़ी बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस ओपनर बनी है। अब देखना ये है कि क्या सोहेल खान अपने इस वादे को पूरा कर पाते हैं और क्या मेंटल फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस की जगह नंबर वन पोजीशन पर आ पाती है।


Click it and Unblock the Notifications
